By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विचारों का प्रचार प्रसार जरुरी – चंद्र कुमार बोस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विचारों का प्रचार प्रसार जरुरी – चंद्र कुमार बोस
महाराष्ट्रराज्य

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विचारों का प्रचार प्रसार जरुरी – चंद्र कुमार बोस

Adminakhandrashtra
Last updated: October 23, 2024 3:16 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विचारों का प्रचार प्रसार जरुरी – चंद्र कुमार बोस
SHARE

मुंबई। दादर स्थित आरजू निवारा सभागृह मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों पर आधारित जय हिंद सैनिक संस्था द्वारा आयोजित सभा में नेताजी के पौत्र चंद्र कुमार बोस ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर उनका और उनकी धर्मपत्नी का भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमहापौर और निवारा बैंक के अध्यक्ष एवं आरजू स्वाभिमान संगठना के ट्रस्टी बाबूभाई भवानजी और आरजू स्वाभिमान संगठना के अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने भव्य स्वागत किया। बंगाल/कोलकाता से पधारे हुए चंद्रकुमार बोस ने अपने भाषण मे कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में जाति, धर्म का कोई भेद नहीं था। वहां हर सैनिक देश भक्त था, और देश के कल्याण के बारे में सोचता था। आज भी हमें भारतीय बनकर देश सेवा के बारे में ही सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता जी राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ थे, और उनका मानना था कि देश के विकास के लिए योग्य लोगों को ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने सैनिक संस्था के अभियान और मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि देश के समुचित विकास के लिए नेताजी के विचारों का प्रचार प्रसार बहुत जरूरी है। श्री बोस ने निवारा और आरजू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बाबूभाई भवानजी और राजेंद्र मेहता हाउसिंग, फाइनेंस, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम कर रहे हैं, वह बहुत ही सराहनीय है। सभी लोगों को उनके अभियान से जुड़कर गरीब और कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। जय हिंद सैनिक संस्था के वरिष्ठ अधिकारी मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबुभाई भवानजी ने बताया कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कारण हमें आजादी मिली। उनका नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उनकी जय हिंद फौज में साठ हजार सैनिक थे, उनके कारण ही अग्रेजों को भागना पड़ा। उन्होनें उपस्थित लोगों से सवाल किया वाकई में हम आजाद हुए हैं क्या? आज देश में कुर्सी पर बैठे अधिकारी अपने आपको अंग्रेज समझ रहा है, वो जनता को तुच्छ समझते हैं। रिश्वत लिए बिना काम नहीं करते, और लोक प्रतिनिधी अपना कर्तव्य नहीं निभाते, देश मे नशे का प्रयोग बढ़ता जा रहा है, आज भी कुछ लोग देश के विरुद्ध काम कर रहे हैं। देश मे कुछ लोग अपने फायदेके लिए लोगो को गुमराह कर रहे हैं।
आरजू स्वाभिमान संगठना के अध्यक्ष राजेंद्र महेता ने सभी को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल बनाने की सलाह देते हुए कहा कि सभी लोग अपने आईटी रिटर्न भरेंगे, तो ही सरकार आपके लिए अच्छी तरह बजट प्रोविजन कर सकेगी। हम अब पूरे देश मे यह जनजागृति अभियान छेड़ेंगे। संगठन के सचिव सुरेंद्र मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि नेताजी के विचारों पर चलकर ही देश का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। संगठन के अध्यक्ष पंजाबराव मुधाने ने आभार प्रकट किया और आगे होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

श्री सिद्धिविनायक की रथ शोभा यात्रा में शामिल हुए लाखों गणेश भक्त
धनबाद में बड़ा हादसा: जर्जर बिल्डिंग की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत, 4 गंभीर
नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान की काव्यगोष्ठी सम्पन्न
कुर्ला के शिविर में दी गई संस्थाओं के संचालन के नियमों की जानकारी
मराठी कलाकारों ने हिंदी में नाटक का मंचन कर दिया संदेश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सिंगरामऊ रियासत हमेशा से जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा – कृपाशंकर सिंह सिंगरामऊ रियासत हमेशा से जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा – कृपाशंकर सिंह
Next Article हिंदू समाज पार्टी ने जारी की विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची हिंदू समाज पार्टी ने जारी की विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up