वसई। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत स्थित अपराध शाखा क्रमांक 3, विरार पुलिस ने आयकर विभाग में अधिकारी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 40 से अधिक बेरोजगार युवकों से करीब 2 करोड रुपए की ठगी करने वाले एक फर्जी आयकर आयुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रिंकू जीतू शर्मा (33 वर्ष )है। पुलिस ने उसके पास से भारी संख्या में विभिन्न अधिकारियों के फर्जी बनावटी पत्र बरामद किया है। सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार और नीली बत्ती की गाड़ी से चलने के कारण लोग उसे पर विश्वास करते गए और उसकी जाल में फंसते गए। पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे, अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे तथा सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में पुलिस को यह कामयाबी प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रमोद बड़ाख के निर्देशन में सहायक पुलिस निरीक्षक सोपान पाटील, पुलिस उप निरीक्षक उमेश भागवत, अशोक पाटिल, मनोज चव्हाण तथा अन्य बहादुर पुलिस कर्मियों की टीम को मिली।

