By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *पति पत्नी के झगड़े में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या* 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *पति पत्नी के झगड़े में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या* 
उत्तर प्रदेशराज्य

*पति पत्नी के झगड़े में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या* 

Omkar Tripathi
Last updated: August 14, 2025 4:43 pm
Omkar Tripathi
6 months ago
Share
SHARE

 *परिजनों ने पत्नी के ऊपर लगाया हत्या का आरोप* 

 *सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)* 

 *मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर-* मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर कलां गांव में पति पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई।

फत्तूपुर कलां निवासी कृपा शंकर यादव (48) काम के सिलसिले में 15 दिन पूर्व दिल्ली गए हुए थे। सोमवार को दिल्ली से वापस अपने घर आए। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी दुर्गावती से जमकर झगड़ा हुआ था। और अगले दिन सुबह कृपाशंकर की लाश अपने ही घर में रस्सी से लटकता हुआ मिला। सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। जब खिड़की खोलकर लोगों ने देखा तो कृपाशंकर की लाश रस्सी के सहारे लटक रही थी। शव को रस्सी से लटकता देख परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सहरिया चौकी इंचार्ज गंगासागर मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाने लगे। लेकिन गांव के लोग लाश देने के लिए राजी नहीं थे। गांव के लोगों और मृतक के परिजनों का कहना था कि पत्नी ने ही हत्या करके लाश को रस्सी से लटका दिया है। पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद पत्नी दुर्गावती को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी के.के. सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी के.के. सिंह का कहना है कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश घर में रस्सी के सहारे लटक रही थी। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक के भाई गिरिजा शंकर यादव ने घटना की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पत्नी दुर्गावती को हिरासत में ले लिया गया है।

मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के दादरा बाईपास के पास हुआ भीषड़ हादसा बोलेरो और बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर। 
मुलुंड को मिलेगा नया न्यायालय भवन, एड. संतोष दुबे की जनहित याचिका पर HC ने दिया निर्देश
पुलिस ने 3 लोगों के विरूद्ध दर्ज किया मुकदमा
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने श्रद्धा के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा 
पंडित कालीनाथ मिश्र को मिलेगा संगीत एकेडमी पुरस्कार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उत्तराखंड में दिया जाएगा आज का कर्मवीर अवार्ड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे शामिल
Next Article नूरपुर बाजार से पृथ्वीपुर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up