नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासिनी रमा पुत्री त्रिवेणी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाई है कि मेरी शादी 26 जून वर्ष 2020 में पहरूपुर मुगलसराय जनपद चंदौली निवासी मंटू के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति व सासू द्वारा दहेज की मांग पर प्रताड़ित किया जाता रहा है। बीते रविवार को पति मंटू ने शिवगुलामगंज बाजार में गाली गुप्ता देते हुए मेरी पिटाई कर बोला की हम अब तुझे अपने पास नही रखेंगे वे धमकी भी दिए कि अगर थाने पर गई तो जान से मार देंगे। पुलिस ने रमा की शिकायत पर पति सहित सासू मन्जो देवी व उनकी बहन पिंकी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

