गौराबादशाहपुर।थाना क्षेत्र के बमैला गांव निवासी शेर बहादुर ने गौराबादशाहपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एसडीएम सदर के आदेश पर उनके खेत की पत्थर गड्डी की गई थी जिसे विपक्षी दीपक, शीला, अंकित, सजना, कतवारू, राकेश कुमार निवासी बमैला, थाना गौराबादशाहपुर ने उखाड़ फेंका और मेड को जोत दिया।शेर बहादुर की तहरीर पर सीमांकन नष्ट किए जाने वालों पर कार्रवाई करते हुए गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने 6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के बमैला गाँव निवासी दीपक, शीला, अंकित, सजना, कतवारू, राकेश कुमार के विरुद्ध सीमांकन नष्ट किए जाने की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

