By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, कमरे में ही शव दफन कर सोती रही बेफिक्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, कमरे में ही शव दफन कर सोती रही बेफिक्र
उत्तर प्रदेशराज्य

पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, कमरे में ही शव दफन कर सोती रही बेफिक्र

Omkar Tripathi
Last updated: July 22, 2025 8:49 pm
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

जौनपुर / मुंबई। पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसकी लाश को कमरे के अंदर ही दफना दिया। यह सनसनीखेज मामला जौनपुर जिले के कलीचाबाद अभय चंद पट्टी गांव निवासी विजय चौहान से जुड़ा है, जो अपनी पत्नी चमन चौहान के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई के नालासोपारा इलाके में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, विजय चौहान की शादी आठ साल पहले चमन चौहान से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। इसी दौरान विजय अचानक लापता हो गया। जब कई दिनों तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। संदेह होने पर परिजनों ने नालासोपारा स्थित उसके कमरे की तलाशी ली।

कमरे की फर्श पर एक जगह की टाइल्स बाकी हिस्से से अलग रंग की थीं, जिससे शक गहराया। जब उस स्थान की खुदाई की गई तो वहां से बदबू फैलने लगी और अंदर से विजय का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

परिजनों का आरोप है कि विजय की पत्नी चमन चौहान ने अपने प्रेमी मोनू (निवासी बिहार) के साथ मिलकर उसकी हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए कमरे के फर्श में ही दफना दिया। हत्या के बाद दोनों ने टाइल्स दोबारा लगाकर वारदात को छिपाने की कोशिश की।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कातिल पत्नी उसी कमरे में मृत पति की लाश के ऊपर बेड लगाकर चैन की नींद सोती रही।

घटना का खुलासा होते ही मुंबई से लेकर जौनपुर तक सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी चमन चौहान और उसका प्रेमी मोनू दोनों फिलहाल फरार हैं।

विजय की हत्या कब की गई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस जघन्य अपराध से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जौनपुर:सुइथाकला सरपतहा से मिला लावारिश शव हुआ दफन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई साहुल की हत्या की पुष्टि
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए 500 पौधे
क्रांतिमहानायक भगवान परशुराम पर परिसंवाद संपंन्न
डॉ मंजू लोढ़ा की नई पुस्तक शब्दानुभूति के कवर पेज का विमोचन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे संजय उपाध्याय
Next Article परशुरामपुर नव नियुक्त भाजपा कार्यकर्ताओं हुआ सम्मान समारोह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up