By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पत्रकारिता जोखिम और चुनौतियों से भरा काम – मुन्ना त्रिपाठी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > पत्रकारिता जोखिम और चुनौतियों से भरा काम – मुन्ना त्रिपाठी
ताज़ा ख़बरें

पत्रकारिता जोखिम और चुनौतियों से भरा काम – मुन्ना त्रिपाठी

Akhand Rashtra
Last updated: February 27, 2024 2:11 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

साहित्यकारों कवि और पत्रकारों का हुआ सम्मान

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खुटहन ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को साहित्यकार, कवि और पत्रकारों का सम्मलेन आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों नेअपने विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत मेनका सिंह ने कहा कि जिसमें सबका हित निहित हो वही साहित्य है।
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि साहित्यकार,लेखक और कवि शासन प्रशासन को सच्चाई का आइना दिखाते हुए प्रगति के मार्ग पर चलने को प्रेरित करते हैं। वे कड़ी मेहनत, जोखिम और तमाम समस्याओं को झेलते हुए देश ही नहीं विदेशों की तमाम घटनाओं को भी हम सभी तक पहुंचाते हैं। कोविड जैसी महामारी के समय मीडिया ने नागरिकों के बचाव के लिए जो योगदान किया है, उसे देश कभी भूल नहीं सकता। बतौर सम्मानित अतिथि मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी “मुन्ना” ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता एक जोखिम और चुनौतियों भरा कार्य बनता जा रहा है। पत्रकार गरीब, मजदूर, बेसहारा,दिव्यांग, बीमार, पीड़ितो सभी के हित में समस्याओं को उजागर कर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करा देता है।उनका निराकरण होने तक अपनी कलम के माध्यम से संघर्ष करता रहता है। उसकी मेहनत शत प्रतिशत रंग भी लाती है। लेकिन वह खुद किन झंझावातों को झेल कर समाज के लिए जीवन को दांव पर लगा दिया है। इसे कोई समझने का प्रयास नहीं करता। शासन के द्वारा पत्रकारों के आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा को लेकर विशेष योजना संचालित की जानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि सृष्टि की प्रथम रचनाकार महिला हैं। इनकी समृद्धि से ही देश तरक्की कर सकता है। कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सम्मान और उनके विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। सरकार उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। घर की चौखट से निकल हमें अपना अधिकार हासिल करना है। वह तभी मिलेगा जब हम शिक्षित बनेंगी। आरती देवी ने स्वागत गीत, विद्या देवी ने गजल, कविता और नीलम ने देवी गीत गाया। सोभना स्मृति ने काव्य पाठ पढ़ा। कार्यक्रम में पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी मुन्ना, पत्रकार प्रमोद पांडे, पत्रकार पब्बर दुबे, पत्रकार संगम लाल पांडे का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर अजीत यादव,अन्नू दूबे,मोनू निगम, रामकुमार उपाध्याय, प्रेम चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कनक सिंह ने किया।

Business Casual: The Definitive Guide for Women To Be Stylish At Work
आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का काला अध्याय – रमेश चंद्र मिश्र
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने की परिषदीय विद्यालयों की सराहना
जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों का रेल मंत्रालय के सदस्य ने जाना हाल
मतदान के ठीक पहले बसपा नेता राकेश मिश्र ने थामा भाजपा का दामन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रोटरी क्लब ऑफ़ बोरीवली द्वारापैरा गेम्स 2024- 25 का भव्य आयोजन…
Next Article राजभर समाज द्वारा मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई सुहेलदेव जयंती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up