By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पत्रकार भवन में पुलिस व पत्रकारों ने मनाई रंगों की होली, अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ माहौल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पत्रकार भवन में पुलिस व पत्रकारों ने मनाई रंगों की होली, अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ माहौल
उत्तर प्रदेशराज्य

पत्रकार भवन में पुलिस व पत्रकारों ने मनाई रंगों की होली, अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

Adminakhandrashtra
Last updated: March 17, 2025 2:51 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
पत्रकार भवन में पुलिस व पत्रकारों ने मनाई रंगों की होली, अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ माहौल
SHARE

जौनपुर। पत्रकार प्रेस क्लब के तत्वावधान में रविवार को कचहरी मुख्यालय स्थित पत्रकार भवन में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पत्रकारों ने सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी, मृतक की पत्नी को सुरक्षा, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस संबंध में पत्रकार प्रेस क्लब (PPC) के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद होली मिलन समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसमें पुलिस और पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी अरविंद वर्मा ने कहा, “होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह आपसी सौहार्द, मेल-मिलाप और दुश्मनों को भी गले लगाने का संदेश देता है।” उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और समाज में सामूहिक एकता एवं समरसता का संदेश फैलाता है।
विशिष्ट अतिथि एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा, “होली का दिन आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम व भाईचारे को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।” उन्होंने पत्रकारिता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने का संकल्प है।

इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। एसपी सिटी अरविंद वर्मा ने चयनित पत्रकारों को मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्रा ने की, जबकि संचालन अब्दुल हक अंसारी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टीआई सुशील कुमार मिश्रा,पकंज भूषण मिश्रा, रामजी जायसवाल,दीपक मिश्रा, मो.अब्बास,विवेक सिंह,अजीत सिंह,अरविन्द पटेल,कृपाशंकर यादव,उमेश मिश्रा,नवनीत यादव, नीरज सिंह,गुलजार अली,राजकुमार,चंद्रशेखर,शिव विश्वकर्मा,कमलेश यादव,पवन गुप्ता,संजय यादव, अंकित श्रीवास्तव,शुभांशु जायसवाल,जावेद,काजू सिंह,आलोक सिंह, अभिषेक पांडे,संजय शर्मा,सुधीर उपाध्याय,अरुण मिश्रा,पृथ्वीराज,प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार यादव,अनुपम कुमार मौर्य,संजीव कुमार मिश्रा, अभिषेक पांडे,संजय शर्मा,आशुतोष मिश्रा,राधा रमन अग्रहरि, विवेक चौरसिया,डॉ विजय बहादुर,सुनील सिंह,वीरेंद्र सिंह,राजेश पाल,राजेंद्र प्रसाद यादव,लोकनाथ यादव , विनय श्रीवास्तव, आलोक सिंह,अरविंद यादव,डॉ अमित कुमार पाण्डेय लालचंद निषाद, विजेंद्र दुबे,सुशील दुबे, पवन दुबे,सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और प्रेम, सौहार्द व आपसी मेलजोल के इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।

भाजपा में समाज के सभी वर्गों को मिला है दायित्व
लार्ड बेडेन पावेल की जयंती पर मनाया गया चिंतन शिविर
विलिंग्डन इमारत के निवासियों के समर्थन में उतरे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, कहा “नहीं होने देंगे बेघर”
कानूनी दावपेंच के बीच ईरान में फंसा है युवक का शव
शिवसहाय सिंह राणा की 40 सालों की निष्ठा पर जनता को पूरा भरोसा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article व्यापार मण्डल ने मनाया होली मिलन समारोह व्यापार मण्डल ने मनाया होली मिलन समारोह
Next Article जौनपुर को प्रदेश में मिला निपुण आंकलन में प्रथम स्थान जौनपुर को प्रदेश में मिला निपुण आंकलन में प्रथम स्थान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up