नौपेड़वा(जौनपुर) मल्हनी विधानसभा परशुरामपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा द्वारा मंगलवार को नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का उनके विशुनपुर स्थित आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में नव नियुक्त कार्यकर्ताओं का अध्यक्ष सुरेंद्र ने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर उनके गले में पार्टी का फटका पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्सवर्धन करतें हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत है बिना उनके योगदान के प्रति की मजबूती सम्भव नही है। इस दौरान मण्डल महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष धर्मराज तिवारी, चंदन सिंह सोनू, लक्ष्मीशंकर उपाध्याय डब्लू, आदित्य मौर्य के अलावा मण्डल आईटी संयोजक कुंवर दिग्विजय सिंह, मंत्री सतीश शर्मा, सिद्धान्त यादव, अनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पवन गौतम, सोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र पाठक सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें। अध्यक्ष ने बताया कि
सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं में जोश भरने और उन्हें पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

