By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पशुओं से भरी पिकअप पलटी, चालक समेत पशु तस्कर मौके से फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > पशुओं से भरी पिकअप पलटी, चालक समेत पशु तस्कर मौके से फरार
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

पशुओं से भरी पिकअप पलटी, चालक समेत पशु तस्कर मौके से फरार

Omkar Tripathi
Last updated: May 17, 2025 5:03 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
SHARE

 जौनपुर।पशु तस्करों के खिलाफ जौनपुर पुलिस भले ही सख्त कदम उठाने का दावा करें लेकिन जनपद में पशु तस्करों का धंधा आज भी बेखौफ तरीके से जारी है। उन्हें न पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा का डर है, न ही हाफ एनकाउंटर।

जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में ओइना नहर पुलिया के पास अवैध मवेशियों से लदी एक पिकअप पलटने और उसमें सवार पांच गोवंशों की मौत से इस बड़े गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। हालांकि पुलिस ने इसे अपना गुड वर्क बताते हुए सघन चेकिंग का नतीजा बता रही है।

जिले की पुलिस टीम का कहना है कि क्षेत्र में पशु तस्करों के आने की खबर पर पुलिस टीम की तरफ से गौतस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार की भोर में चार बजे पुलिस टीम ने सघन चेकिंग शुरू किया था।

इस दौरान ओईना नहर पुलिया पर पशुओं से लदी पिकप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे पांच गोवंशों की मौत हो गई। चार गोवंशों घायल हो गए । ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी मवेशियों को पिकअप से बाहर निकाला ।

 पुलिस के मुताबिक पिकअप वाहन संख्या यूपी 65 ईटी 7288 पशुओं से भरी थी। यह जौनपुर से वाराणसी होकर चंदौली जा रही थी। जिसे कब्जा में लिया गया है। पिकअप गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। वाहन में सवार पशु तस्कर मौके से फरार हो गए हैं।

गाड़ी मालिक की पहचान कर लिया गया है।

घटना में मृत गोवंशो का पशु चिकित्साधिकार डा. संजय पांडेय ने पोस्टमार्टम किया ।

इसके बाद गड्ढा खोदकर उसे दफन कर दिया गया।

 घायल गोवंशो का इलाज कर भाऊपुर गौशाला भेज दिया गया है।

आखिर क्यों उठने लगते हैं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

जलालपुर। भू माफिया, पशु तस्कर, खनन माफिया और सूदब्याज का धंधा करने वाले जौनपुर शहर के बड़े नाम चीन माफियाओं के खिलाफ पुलिस जब भी किसी कार्रवाई का दावा करती है तो उसकी कार्यपाली पर हर आमों खास सवाल उठाने लगता है।

लोगबाग यह चर्चा करते हैं कि आखिर समाज में यह लोग पनपते कहां से हैं।

जब प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है। ऐसे माफियाओं के खिलाफ लंबे समय से अभियान चल रहा है । तमाम माफियाओं को चिन्हित कर उनकी संपत्तियों को कुर्क करते हुए बड़ी कार्रवाई की गई ।

तो फिर कैसे यह माफिया बीच-बीच में समाज के सामने प्रकट हो जाते हैं।

इससे साफ जाहिर होता है कि जिले में पशु तस्करों और गरीब असहाय लोगों की जमीनों को

बेहद ही सस्ते दामों पर खरीद कर प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं को कहीं ना कहीं से सत्ता शासन का संरक्षण जरूर प्राप्त है।

जल्द पकड़े जाएंगे पशु तस्कर

जौनपुर। जिले की जलालपुर पुलिस ने घटना में शामिल फरार चल रहे पशु तस्कर को जल्द पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पशु तस्करों का मौके से भाग जाना । यह साबित होता है कि पुलिस के नेटवर्क से ज्यादा तेज पशु तस्करों का नेटवर्क चल रहा है।

जन्म जन्मान्तरों के पुण्य से मिलता है यह मानव तन: पंकज महाराज 
“एक पेड़ मां के नाम 2.0”: एटा में एक दिन में 28 लाख से अधिक पौधों का महा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल
पीयू में कड़े सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा
डॉक्टर्स डे पर हमारा प्रयास फाउंडेशन ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ यानी एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ….आशुतोष त्रिपाठी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विभिन्न मामलों में वांछित 13 लोगों को खेतासराय पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article ढाई माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करने में नाकाम पुलिस 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up