By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पांच बैंक मैनेजर व प्रोपराइटर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पांच बैंक मैनेजर व प्रोपराइटर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश
उत्तर प्रदेशराज्य

पांच बैंक मैनेजर व प्रोपराइटर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Omkar Tripathi
Last updated: July 4, 2025 10:49 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
पांच बैंक मैनेजर व प्रोपराइटर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश
SHARE

 जिस गोल्ड की जांच कर वादी को दिया गया 17 लाख का लोन उसी गोल्ड को बाद में बताया गया जीरो कैरेट का

बैंक के कब्जे में रहे गोल्ड की जांच कर दिए गए लोन की शुद्धता को लेकर बाद में खड़ा हुआ विवाद आश्चर्य जनक: कोर्ट 

जौनपुर। गोल्ड लोन के मामले में अनियमितता,धोखाधड़ी व जालसाजी कर वादी का गोल्ड हड़पने के आरोप में सीजेएम श्वेता यादव ने पांच बैंक मैनेजर व प्रोपराइटर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष जाफराबाद को दिया। 

विक्रांत सिंह निवासी हुसैनाबाद कोतवाली ने कोर्ट में बीएनएस की धारा 173(4) के तहत अधिवक्ता प्रशांत उपाध्याय के माध्यम से जालांस,पूजा पैलेस के निकट स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार, उप शाखा प्रबंधक राज गौरव सोनी, सीनियर मैनेजर भानु प्रताप सिंह, तत्कालीन शाखा प्रबंधक चेतना, मुख्य शाखा प्रबंधक मनीष कुमार जरिए मानव संसाधन विभाग तथा वाराणसी के वंदना ज्वेलर्स के प्रोपराइटर राकेश सेठ के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि वह मेडिकल एजेंसी का संचालक है। उसे व्यवसाय के लिए पैसे की आवश्यकता थी। उसने तत्कालीन मैनेजर यूनियन बैंक आफ इंडिया कजगांव से 2022 में संपर्क किया।तत्कालीन बैंक के गोल्ड अप्रेजर मनीष कुमार सेठ से वादी के गोल्ड की शुद्धता कराई गई जो 22 कैरेट बताई गई जिसका सर्टिफिकेट वादी के पास है।इस गोल्ड को बैंक द्वारा गिरवी रखकर 17 लाख रुपए गोल्ड लोन के रूप में स्वीकृत किया गया और गोल्ड लोन खाता को वादी के बचत खाता से संबद्ध किया गया। बाद में बैंक कर्मियों द्वारा साजिश करके वादी को हानि पहुंचाने और खुद को लाभ पहुंचाने के लिए बैंक के कागजात में कूटरचना, जालसाजी,हेराफेरी करके वादी के गोल्ड को हड़पने की नीयत से 20 जनवरी 2023 को वादी के गोल्ड का रिवैल्युएशन गोल्ड अप्रेजल राकेश कुमार से कराया गया लेकिन इसकी सूचना वादी को नहीं दी गई। वादी की अनुपस्थिति में गोल्ड की शुद्धता की जांच करते हुए जीरो कैरेट बताया गया। वादी को 20 जनवरी 2023 को सूचित किया गया कि आपका गोल्ड किसी काम का नहीं है।आप तत्काल गोल्ड लोन का संपूर्ण पैसा ब्याज सहित बैंक में जमा कर दें। बैंक कर्मियों के दबाव में वादी ने 10 फरवरी 23 को संपूर्ण गोल्ड लोन की धनराशि ब्याज सहित बैंक में जमा किया। बैंक कर्मचारियों ने बैंक का 92 लाख का झूठा घाटा दिखाते हुए काल्पनिक कथानक के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा लाइन बाजार थाने में दर्ज कराया गया जिसके पीछे तत्कालीन ब्रांच मैनेजर मुकेश कुमार की मनसा थी कि वादी अपने गोल्ड की मांग न कर सके। व गोल्ड लोन फ्रॉड के लिए उच्च अधिकारियों को बचाया जा सके। आरोपी बैंक कर्मी वादी के 25 लख रुपए गोल्ड को हड़पना चाहते हैं। गोल्ड मांगने पर हत्या की धमकी देते हैं। कोर्ट ने संपूर्ण मामले का जिक्र करते हुए आदेश में लिखा कि गोल्ड को जीरो कैरेट बताया गया जबकि गोल्ड बैंक के कब्जे में अनवरत रहा। बैंक ने प्रपत्रों की जांच करके लोन दिया और अब सोने की शुद्धता को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। बैंक में अप्रेजल नियुक्त होते हैं जो प्रपत्रों की जांच करते हैं फिर यह गलती कैसे हुई, यह आश्चर्यजनक है। साथ ही मात्र अप्रेजर के आधार पर लोन कैसे दिया गया तथा दौरान बंधक रखे गए सोने के साथ ही कोई आदला बदली की गई है या नहीं यह पुलिस की विवेचना से ही संभव है। कोर्ट ने विधि व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने व विवेचना का आदेश दिया।

साहित्यकार जवाहरलाल निर्झर लिखित काव्य निर्झर का भव्य लोकार्पण
आई पी एस आकाश सिंह को किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर जीएचके हॉस्पिटल में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा
महिला दिवस पर नारी तू नारायणी सम्मान से सम्मानित हुई डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा
बुलंदशहर जिला कारागार से जुड़ी वायरल वीडियो पर प्रशासन का स्पष्टीकरण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दबंग ने रोडवेज परिचालक को पीटा, बैग छीना दबंग ने रोडवेज परिचालक को पीटा, बैग छीना
Next Article एसपी ने पुलिस लाइन परेड में ली सलामी, किया व्यापक निरीक्षण एसपी ने पुलिस लाइन परेड में ली सलामी, किया व्यापक निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up