नई दिल्ली। 2 जुलाई 2025 को एक बड़े फैसले में भारत सरकार ने कुछ पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल्स पर लगे बैन को हटा लिया है, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद लागू हुआ था। अप्रैल 2025 में पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी कंटेंट पर पाबंदी लगाई थी, लेकिन अब यह कदम चौंकाने वाला बदलाव लाया है।
यूजर्स इसे लेकर बंटे हुए हैं।कई यूजर्स इसे “शर्मनाक” बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे दो देशों के रिश्तों में नरमी की निशानी मान रहे हैं। प्रभावित चैनल्स में लोकप्रिय नाम शामिल हैं, जिनकी पहुंच फिर से भारतीय दर्शकों तक होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा दे सकता है, लेकिन सुरक्षा चिंताएं भी बरकरार हैं।

