By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पाकिस्तान का अंत होने पर ही होगा आतंक का अंत : शैलेश पांडे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > पाकिस्तान का अंत होने पर ही होगा आतंक का अंत : शैलेश पांडे
महाराष्ट्रराज्य

पाकिस्तान का अंत होने पर ही होगा आतंक का अंत : शैलेश पांडे

Adminakhandrashtra
Last updated: May 10, 2025 6:34 am
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
पाकिस्तान का अंत होने पर ही होगा आतंक का अंत : शैलेश पांडे
SHARE

भायंदर। ऑपरेशन सिंदूर द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्युपाइड कश्मीर (पीओके) में हमारी भारतीय सेना द्वारा नौ स्थानों पर जो सर्जिकल एयर स्ट्राइक की गई, उसमें सैकड़ों आतंकवादी मारे गए। मैं इसके लिए हमारी भारतीय सेना और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मोदी सरकार को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूँ। भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में जिस प्रकार से पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारे देश के 28 भारतीयों की हत्या की — वह भी उनके सिर में गोली मारकर — और जिसमें से 25 लोगों को यह पूछकर मारा गया कि वे हिंदू हैं?, वह घटना अत्यंत अमानवीय,क्रूर और मानवता के नाम पर कलंक थी। हमारी माताओं, बहनों और बेटियों की मांग का सिंदूर उजाड़ा गया।
इसीलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन का नाम “ऑपरेशन सिंदूर” रखा, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। यह कार्य हमारे भारतीय भाइयों,नागरिकों को न्याय देने और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने का एक सच्चा प्रयास था। यह हमारे देश की बेटियों के सिंदूर को सम्मान देने के लिए किया गया, इसलिए इसका नाम “ऑपरेशन सिंदूर” रखा गया।
इस टीम का नेतृत्व हमारे देश के बहादुर भारतीय सेना के कर्नल सोफिया कुरैशी और एयर मार्शल व्योमिका सिंह ने किया। हम भारतीय सेना की इस पूरी टीम का हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हैं।जिस प्रकार से इन वीरों ने पाकिस्तान और पीओके के नौ ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की, वह एक बहुत बड़ा और निर्णायक हमला था। आज पूरा देश गौरव से भरा है। साथ ही इसमें एक महत्वपूर्ण बात यह भी सामने आई है, जिसे पूरी दुनिया को समझना चाहिए।
जब-जब पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवादी हमला किया, चाहे वह पठानकोट हो, उरी हो, मुंबई ब्लास्ट हो या ताज होटल,मुंबई पर आतंकवादी कसाबऔर साथियों द्वारा किया गया आतंकवादी हमला — पाकिस्तान ने हमेशा इन हमलों से इनकार किया। लेकिन पहली बार, पूरी दुनिया को यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान के भीतर ही सैकड़ों अनेक आतंकवादी संगठन के मुख्यालय और ट्रेनिंग सेंटर मौजूद हैं। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे बड़े आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को भारतीय सेना ने अपने मिसाइल हमलों से ध्वस्त कर दिया। इसमें उनके कई बड़े कमांडर और सैकड़ों आतंकवादी मारे गए। परन्तु आश्चर्य की बात तो यह है कि पाकिस्तान ने कई आतंकवादियों को अपने देश के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी, जिससे यह प्रमाणित होता है कि वे आतंकवादी पाकिस्तान के ही थे, और पाकिस्तानी नागरिक भी थे।
इससे यह साबित होता है कि
पाकिस्तान आतंकवादियों को पैदा करने वाला एक आतंकवादी देश है। शैलेश पांडे ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों का पनाहगाह है।
पाकिस्तान आतंकवादी ट्रेनिंग सेंटरों का गढ़ है।
इसलिए मैं पूरी दुनिया, संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राज्य अमेरिका और सभी वैश्विक शक्तियों से मांग करता हूँ कि:
सबसे पहले पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित किया जाए। जो देश और संस्थाएँ आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लेकर चल रही हैं, उन्हें एकजुट होकर पाकिस्तान को जड़ से खत्म करना होगा। जब तक पाकिस्तान का खात्मा नहीं होता, तब तक इस धरती से आतंकवाद का अंत नहीं हो सकता। क्योंकि पाकिस्तान ही आतंकवाद की जननी है वही उसे पालता है, पोसता है, और फैलाता है।अब पाकिस्तान का अंत होना अत्यंत आवश्यक है। पाकिस्तान का अंत यानि आतंक का अंत।।

राजस्थानी महिला मंडल का 7 मार्च को जागृति सम्मेलन
पुलिस टीम पर पिकअप वाहन से टक्कर मारने वाले वांछित अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
जौनपुर: बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने पर गुरुआंशु श्रीवास्तव को कायस्थ समाज ने किया सम्मानित
आदित्य दुबे, विवेक उपाध्याय और दीपक ठाकुर को भाजपा युवा मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कर्नल सोफिया एवं विंग कमाण्डर व्‍योमिका की फोटो लेकर किया अभिनन्दन कर्नल सोफिया एवं विंग कमाण्डर व्‍योमिका की फोटो लेकर किया अभिनन्दन
Next Article अवैध दरगाह पर डेडलाइन के भीतर बुलडोजर चलाने की मांग अवैध दरगाह पर डेडलाइन के भीतर बुलडोजर चलाने की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up