नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने बीते 14 जनवरी को नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के एक गांव से उसी गांव का युवक बृजेश यादव 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार आरोपी को उपनिरिक्षक अटल विहारी मिश्र ने मंगलवार सुबह शिवगुलामगंज हाइवे के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

