ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला (अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर– जनपद खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के गोला मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम बरगादिया के पास एक पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार बाप बेट घायल हो गये राहगीरो के द्वारा डायल 108 की ममद से जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां इलाज के दौरान हैदराबाद थाना के ग्राम टीकापुर निवासी हरिश्चंद्र (47) की इलाज के दौरान मौत हो गई जिससे मृतक के परिवार मे शोक की लहर दौड़ गई। वही जिला अस्पताल से घायल अभिषेक (8) को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों द्वारा पिकअप चालक के खिलाफ थाना मे तहरीर दे दी गई है । पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है चालक मौके से फरार पुलिस ने जल्द ही उचित कार्यवाही करने का अश्वासन दिया है

