By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा, योगी सरकार पर साधा तीखा निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा, योगी सरकार पर साधा तीखा निशाना
उत्तर प्रदेशराज्य

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा, योगी सरकार पर साधा तीखा निशाना

Omkar Tripathi
Last updated: May 27, 2025 4:11 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा, योगी सरकार पर साधा तीखा निशाना
SHARE

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने जौनपुर पहुंचे और मृतक लालजी गौतम के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। अजय राय ने कहा कि इस बर्बर हत्या ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है, और कांग्रेस पार्टी हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को मोहम्मदपुर कांध गांव के निवासी में लालजी गौतम और उनके दो बेटों की नेवादा गांव के अंडर पास के समीप स्थित बेल्डिंग की दुकान पर बेरहमी से हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में दहशत का माहौल है।

मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,

“उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यहां चोरी, हत्या और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। यह पूरी तरह जंगलराज बन चुका है।”

उन्होंने बताया कि लालजी गौतम का जमीन संबंधी विवाद 2017-18 से चला आ रहा था, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस ने उस समय गंभीरता दिखाई होती, तो आज ये तीन जानें नहीं जातीं।

राहुल गांधी के निर्देश पर पहुंचे अजय राय

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर वे पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं।

“हमारा उद्देश्य सिर्फ सहानुभूति जताना नहीं, बल्कि पीड़ित को न्याय दिलवाना है। हम इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे,” अजय राय ने कहा।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के हालिया बयान पर भी बोले अजय राय

देश की विदेश नीति और वैश्विक मामलों पर पूछे गए सवाल में अजय राय ने कहा—

“देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। जो बयान दिलवाया गया, वह पूरी तरह सुनियोजित और झूठा था। जब सच्चाई जनता के सामने आ गई, तब नया बयान सामने लाया गया।”

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और ग्रामीण मौजूद रहे। कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि हत्या के इस जघन्य मामले में दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

एटा में योगी राज में भी भूमाफियाओं के वर्दीधारी गुंडे दलित के घर जाकर दे रहे बैनामा करने की धमकी, परिवार दहशत में 
बेलछा गांव में चोरों ने दो घरों में करीब 3 लाख के आभूषण सहित नगदी पे किया हाथ साफ। 
मानवता के कल्याण के लिए सनातन बोर्ड का गठन जरुरी – बाबूभाई भवानजी
वरिष्ठ पत्रकार श्री बृजेश तिवारी (प्रबंध संपादक- जय हिंद समाचार) को इटली के क्यूनेओ विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया
जौनपुर में दुखद हादसा: छत से गिरकर 18 वर्षीय वेदांश सेठ की मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रेलवे प्रशासन की खामियों का जिम्मेदार कौन? नही मिल रहा है टिकट
Next Article जौनपुर के पत्रकारों ने ग्रापए संस्थापक की मनायी 38वीं पुण्यतिथि जौनपुर के पत्रकारों ने ग्रापए संस्थापक की मनायी 38वीं पुण्यतिथि
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up