By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पीयू में छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हुई कार्यशाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पीयू में छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हुई कार्यशाला
उत्तर प्रदेशराज्य

पीयू में छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हुई कार्यशाला

Omkar Tripathi
Last updated: August 20, 2025 11:03 pm
Omkar Tripathi
6 months ago
Share
SHARE

जौनपुर | वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति दिलाने में आने वाली समस्याओं को लेकर की गई थी। इसमें जनपद के विद्यालय और महाविद्यालय से आए शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि कर्मचारियों की संवेदनशीलता और सक्रियता के चलते इस वर्ष 98% विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिली है। उन्होंने इसकी सराहना की। उन्होंने छात्रवृत्ति योजना के पारदर्शी व प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि बिना किसी दिक्कत के हर पात्र विद्यार्थी को योजना का लाभ मिले। इसमें प्रशासन हर स्तर पर विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करेगा।  

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने जिलाधिकारी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में तिरंगा यात्रा से जिले ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। साथ ही कहा कि डीएम साहेब विद्यार्थी जीवन से ही सक्रिय रहते थे। उनकी कार्यशैली से तिरंगा यात्रा में जो उपलब्धि मिली है उससे पूरा जिला गौरवान्वित है। उन्होंने विद्यालयों से अपील की कि छात्रवृत्ति फार्म सही-सही भरवाने के लिए प्रत्योक संस्थान विशेष पटेल खोलें, ताकि कोई भी छात्र वंचित न रहे। हालांकि मेरा विश्वविद्यालय इस मामले में प्रतिबद्ध है कि योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों को समय से मिल सके, ताकि उनकी शिक्षा में कोई आर्थिक व्यवधान न आएं। 

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा और समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। बताया कि रिनुअल विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति 2 अक्टूबर और 26 जनवरी तक खातों में पहुंच जाएगी। विद्यालयों से कहा गया कि 31 अगस्त तक आवेदन प्रस्तुत करें, जिससे अधिकतम विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। अभी तक कि इसमें जो स्थिति अब तक थी उस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। कहा कि दस दिन का समय है इसे लोग प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लें। अतिथियों का स्वागत अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव और संचालन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। 

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी अजय अम्बष्ट, संकाय अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र, बीएसए गोरखनाथ पटेल, एडीएसडब्ल्यू डॉ. मनोज कुमार पांडे, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुश्री अनिता दिव्यांग कल्याण अधिकारी सुश्री दिव्या शुक्ला, सहित जनपद के माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

करंट लगने से युवक की हुई मौत,
बीएमसी स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
मासूम को मारी गई थी गोली 19 जुलाई को ही दर्ज हो गया था अभियोग, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 
सोशल सर्विस लीग का 113वाँ शताब्दी समारोह संपन्न
वरिष्ठ अधिवक्ता डीके पांडे के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए गणमान्य
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर से मछलीशहर जा रही रोडवेज जनरथ बस (UP53DT4802) पर मंगलवार रात लगभग 10 बजे बीबीपुर के पास कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।
Next Article आरोपी के बुजुर्ग पिता की थाने में कर दी लात घुसो से पिटाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up