By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पुरानी रंजिश में चली गोलियां, वृद्ध घायल, गाड़ी में तोड़फोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पुरानी रंजिश में चली गोलियां, वृद्ध घायल, गाड़ी में तोड़फोड़
उत्तर प्रदेशराज्य

पुरानी रंजिश में चली गोलियां, वृद्ध घायल, गाड़ी में तोड़फोड़

Omkar Tripathi
Last updated: August 4, 2025 11:01 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
पुरानी रंजिश में चली गोलियां, वृद्ध घायल, गाड़ी में तोड़फोड़
SHARE

 बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव के पास हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर । बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत मई गांव के समीप सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने निजी कार सवार लोगों पर गोलियां चला दीं। इस वारदात में एक वृद्ध घायल हो गया, वहीं हमलावरों ने वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की।

मिली जानकारी के अनुसार मई गांव निवासी आकाश मिश्रा अपने बड़े भाई रिंकू मिश्रा के साथ निजी कार से अपने मौसी के बेटे विजय प्रकाश मिश्रा को उनके गांव बरपुर छोड़ने जा रहे थे। जब उनकी कार गांव के पास नहर के किनारे पहुंची, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से घटनास्थल पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस गोलीबारी में विजय प्रकाश मिश्रा के कंधे में गोली लग गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हमलावरों ने गोलीबारी के बाद वाहन में भी तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- थानाध्यक्ष जे.पी. यादव
मेडिकल कालेज जौनपुर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
यूपी में सड़क हादसों में सात की मौत!
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुगमता से निस्तारित होंगे लम्बित मामले: सुशील मिश्र
भव्य भण्डारे के साथ होगा भक्ति संगीत का आयोजन4 मार्च को होगा मां शारदा श्रृंगार महोत्सव
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article *यादों की धरोहर पुस्तक का लोकार्पण और काव्य गोष्ठी संपन्न* *यादों की धरोहर पुस्तक का लोकार्पण और काव्य गोष्ठी संपन्न*
Next Article कोतवाली के मुहाने पर जेबकतरे का दुस्साहस! दिनदहाड़े बुजुर्ग की जेब काटी, वीडियो वायरल कोतवाली के मुहाने पर जेबकतरे का दुस्साहस! दिनदहाड़े बुजुर्ग की जेब काटी, वीडियो वायरल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up