By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पुरानी रंजिश में वृद्ध को मारी गोली, हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पुरानी रंजिश में वृद्ध को मारी गोली, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेशराज्य

पुरानी रंजिश में वृद्ध को मारी गोली, हालत गंभीर

Omkar Tripathi
Last updated: August 5, 2025 10:46 pm
Omkar Tripathi
6 months ago
Share
SHARE

जौनपुर । बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में पल्सर सवार हमलावरों ने पुरानी रंजिश में कार से जा रहे आकाश मिश्र को लक्ष्य कर तीन राउंड गोलियां चलाईं। कार में आगे की सीट पर चालक के बगल में बैठे वृद्ध रिश्तेदार के पीठ एवं दाहिने हाथ में गोली लगी। कार सवार हमले में घायल वृद्ध को नौपेड़वा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बीते 29 जुलाई की शाम मई गांव निवासी स्वत्रंत्र कुमार उर्फ मोनू मिश्रा से जमीन संबंधी पुरानी रंजिश में मारपीट हुई थी। मारपीट के मामले में मोनू की तहरीर पर विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों का चालान किया गया था। उक्त गांव निवासी अधिवक्ता आकाश मिश्रा व घटना के दौरान कार चला रहे बड़े भाई विपिन उर्फ रिंकू मिश्रा ने बताया कि अपनी कार से जौनपुर गए थे। शहर में ही उनके पिता की मौसी के बेटे 66 वर्षीय बरपुर निवासी विजय प्रकाश मिश्रा मिल गए। दोनों भाई विजय को आगे की सीट पर बैठाकर मई गांव से नहर होते हुए बरपुर छोड़ने जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से पल्सर सवार 6 हमलावरों ने कार को ओवरटेक कर रोका और रॉड से वाहन पर हमला कर दिया। कार रुकते ही हमलावरों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली वृद्ध विजय के दाहिने हाथ व कंधे पर लगी। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए बीएचयू रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन खोखा बरामद किया। मामले की जानकारी लेकर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

दिल्ली विधानसभा में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन हेतु पहुचे मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डाॅ.अवधेश प्रताप सिंह
जहरीली गैस से फैक्ट्री कर्मचारी की हुई मौत
पीलीभीत में सपा कार्यालय खाली कराने पर हंगामा-धक्कामुक्की.
*यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं मांगे जाएंगे गैरजरूरी कागज, निर्देश जारी,*
बिल्डर के उत्पीड़न के खिलाफ झोपड़ावासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मई गांव में हुई गोलीबारी में पुलिस ने पांच नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया हत्या के प्रयास का मुकदमा
Next Article जौनपुर में अजीमुशान मजलिस अशरे अरबईन मुफ्ती हाउस का 113वां दौर 6 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up