By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पुलिस और बीएमसी से परेशान फेरीवालों ने निकाला विरोध मोर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > पुलिस और बीएमसी से परेशान फेरीवालों ने निकाला विरोध मोर्चा
महाराष्ट्रराज्य

पुलिस और बीएमसी से परेशान फेरीवालों ने निकाला विरोध मोर्चा

Omkar Tripathi
Last updated: July 19, 2025 10:20 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
पुलिस और बीएमसी से परेशान फेरीवालों ने निकाला विरोध मोर्चा
SHARE

मुंबई। पुलिस और बीएमसी की कार्रवाई से परेशान फेरीवालों ने आजाद मैदान में मोर्चा निकाला। संयुक्त फेरीवाला महासंघ के बैनर तले निकाला गया। मोर्चा दादर के शिवाजी पार्क से शुरू हुआ। फेरीवाला संघ ने आरोप लगाया कि छोटा-मोटा रोजगार कर जीवन यापन करने वाले फेरीवालों को पुलिस और बीएमसी परेशान करती है। यूनियन के नेताओं ने फेरीवालों पर हो रहे अन्याय पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उद्योग मंत्री उदय सामंत ने आजाद मैदान आकर फेरीवालों को आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में जल्द ही बीएमसी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के साथ संयुक्त बैठक कर समस्या का हल निकालेंगे। मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर, पालघर के हजारों फेरीवालों ने मार्च में भाग लिया। संयुक्त फेरीवाला महासंघ के समन्वयक बाबूभाई भवानजी ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में संसद में सर्वसम्मति से पास हुआ फेरीवाला कानून लागू किया जाए। बीएमसी ने सर्वे कर अधिकांश फेरीवालों को अपात्र कर दिया। जब तक कानून लागू नहीं होता फेरीवालों पर हो रही कार्रवाई रोकी जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार पीएम स्वनिधि योजना के तहत फेरीवालों को कर्ज मुहैया करा रही है, वहीं दूसरी ओर फेरीवालों को परेशान किया जा रहा है। भवानजी ने कहा कि दवा बाजार में 32 फेरीवालों पर कार्रवाई कर 6 महीने में 8.5 लाख रुपये दंड वसूला गया। एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में 9 एफआईआर दर्ज की गईं। बोरीवली में 600 पात्र फेरीवालों को बांग्लादेशी के नाम पर हटा दिया गया। फेरीवालों के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री सामंत को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधि मंडल में भाजपा हॉकर्स यूनिट के मुंबई अध्यक्ष बाबूभाई भवानजी, आजाद हॉकर्स यूनियन के जय शंकर सिंह, संयुक्त फेरीवाला महासंघ के दयाशंकर सिंह, भाजपा नेता आर यू सिंह, संजय यादव, जितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र कामले, मापनकर, शिवाजी सुर, सलमा शेख, हरिहर यादव, राकेश गुप्ता आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 11690 कृषक परिवारों को 561.86 करोड़ की सहायता राशि का वितरण
जाैनपुर में निलंबित CRO हुए बर्खास्त, भूमि मुआवजे में 4.5 करोड़ का घोटाला; CM योगी द्वारा लिया गया एक्शन
दुर्गविजय सिंह की पुण्यतिथि पर बालिकाओं को किया गया सम्मानित
अनिल गलगली ने आरटीआई पर किया मार्गदर्शन
मडियाहूं पुलिस बन गई जज, सुन फैसला, हत्या को आत्महत्या साबित करने पर दे रही है जोर 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article "बेवफा हसीना " से होगा अगम कुमार निगम का कम बैक “बेवफा हसीना ” से होगा अगम कुमार निगम का कम बैक
Next Article सिंगाही से कांवड़ियों का पहला जत्था गोला गोकर्ण नाथ के लिए हुआ रवाना सिंगाही से कांवड़ियों का पहला जत्था गोला गोकर्ण नाथ के लिए हुआ रवाना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up