गैगस्टर एक्ट अपराधी 50 हजार का इनामी इरफान पुत्र खानू गिरफ्तार कोत० प्रभारी शिवाजी दुबे
*प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला*(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर– जनपद खीरी के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के संनिकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोत0 मितौली शिवाजी दूबे के नेतृत्व में कोत0 मितौली व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा थाना सैयदराजा जनपद चंदौली से गैंगस्टर एक्ट के वांछित 50 हजार के इनामिया अभियुक्त इरफान पुत्र खानू उम्र करीब 35 वर्ष निवासी गुलरा टांडा थाना मझगई जनपद खीरी को थानाक्षेत्र मितौली के नवोदय विद्यालय मैनहन रोड से पिरई नदी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर हुई पुलिस मुठभेड में पैर में गोली मारकर दिनांक 04.अगस्त 2025 को रात 11: 10 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस और एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 230/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश भेजा गया ।
बता दे कि अभियुक्त
इरफान पुत्र खानू उम्र करीब 35 वर्ष निवासी गुलरा टांडा थाना मझगई जनपद खीरी का इतिहास
1. मु0अ0सं0 70/2009 थाना जी0आर0पी0 जनपद शांहजहांपुर
2. मु0अ0सं0 38/2023 धारा 3/5ए/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उ0प्र0 थाना सैयदराजा जनपद चंदौली
3. मु0अ0सं0 38/2023 धारा 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चंदौली
4. मु0अ0सं0 38/2023 धारा 429 भादवि थाना सैयदराजा जनपद चंदौली
5. मु0अ0सं0 60/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चंदौली
6. मु0अ0सं0 230/2025 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मितौली जनपद खीरी
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे कोत0 मितौली खीरी
2. उ0नि0 उदयवीर यादव
3. का0 ऋषभ सिंह
4. का0 सुगम कुमार
5. उ0नि0 जयप्रकाश यादव स्वाट टीम प्रभारी खीरी
6. हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह
7. क0ऑ0 शरद शुक्ला
8. का0 श्रीओम मिश्रा
9. का0 सिकन्दर
10. का0 गोल्डन
11. का0 अरूण
12. का0 विकास चौहान
13. का0 विकास यादव
आदि ने मिलकर गेगस्टर एक्ट वांछित अपराधी 50 हजार का इनामी इरफान को गिरफ्तार किया।

