जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नेवढ़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मात्र तीन घंटे के भीतर एक अपहृता बालिका को सकुशल बरामद करते हुए मामले से संबंधित वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में गठित थाना नेवढ़िया की टीम ने वांछित अभियुक्त आकाश गौतम पुत्र सरेम गौतम निवासी ग्राम तरतीडीह, थाना नेवढ़िया को दीपापुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से अपहृता पूजा (काल्पनिक नाम) को भी सकुशल बरामद किया गया।पीड़िता की बरामदगी के समय उसके पिता भी मौके पर उपस्थित हो गए और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे—उपनिरीक्षक गुलाबचन्द्र यादवहेड कांस्टेबल चन्द्रेश सिंहहेड कांस्टेबल हीरालाल सिंहमहिला कांस्टेबल महिमा माहेश्वरी(सभी थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर से)

