– विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा(जौनपुर): बक्शा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रविवार को तीन महिलाओं सहित कुल दस वारंटियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाये गए सघन अभियान में उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में टीम ने वीरभानपुर गांव निवासी अनिल कुमार गौड़, बेलापार निवासी सुरेन्द्र, पुराशेर खां निवासी गुलाम हैदर, सुजियांमऊ गांव निवासी ओमनारायण उर्फ ओमप्रकाश, लखौवा निवासी श्यामदास, अंजू व सुनीता, अभयचन्द पट्टी निवासी सरोजा, उटरुकला निवासी गुलेले एवं अगरौरा निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

