_पीआइए कई वर्ष से वित्तीय संकट से जूझ रही है। पाकिस्तान सरकार ने 2025 के अंत तक पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) को बेचने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पीआइए घाटे में चल रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी को पिछले साल बेचने की सरकार की कोशिश विफल रही थी। यह समस्या 2023 में तब सामने आई जब पीआइए के 7000 कर्मचारियों को नवंबर 2023 का वेतन नहीं मिला।_

