By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा का हुआ स्वर्गवास,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा का हुआ स्वर्गवास,
उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा का हुआ स्वर्गवास,

Adminakhandrashtra
Last updated: May 11, 2025 4:45 pm
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा का हुआ स्वर्गवास,
SHARE

जौनपुर। जिले की विधिक, साहित्यिक व सामाजिक दुनिया में गहरी छाप छोड़ने वाले डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा का आज सुबह निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका निधन उनके आवास, परमानतपुर (नगर क्षेत्र) में हुआ। उनके निधन की खबर से शिक्षा, न्याय और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. विश्वकर्मा का जीवन बहुआयामी उपलब्धियों से भरा रहा। वे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विधि विभाग में डीन पद पर कार्यरत रह चुके थे। इसके अलावा तिलकधारी महाविद्यालय में विधि विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक के रूप में उन्होंने छात्र-छात्राओं को वर्षों तक शिक्षा दी और उन्हें न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा दी।

वे केवल शिक्षाविद ही नहीं, अपितु एक कुशल विधिवेत्ता के रूप में भी पहचाने जाते थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने जिले के उपभोक्ता फोरम के सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाई, जहां उन्होंने आम जनमानस के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्परता दिखाई।

साहित्य में उनकी रुचि विशेष रही। वे एक प्रख्यात शायर के रूप में भी लोकप्रिय थे। उनके काव्य और शायरी में समाज की गहराइयों को छूने की अद्भुत क्षमता थी। वे एक संवेदनशील समाजसेवी के रूप में भी हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े रहे।

डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा के निधन से जिले ने एक बहुआयामी व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर सुबह से ही शुभचिंतकों, विद्यार्थियों, सहकर्मियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का तांता लगा रहा।

खेत मे विशालकाय अजगर देख लोगो मे मचा हडकंप
आदर्श रामलीला समिति, कॉटन ग्रीन की रामलीला में भारी भीड़, 25 अक्टूबर को कवि सम्मेलन
शीर्षक: राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी उन्नाव में अवैध पशु तस्करी रोकने के लिए प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
मानवता के कल्याण के लिए सनातन बोर्ड का गठन जरुरी – बाबूभाई भवानजी
नवकुम्भ साहित्य सेवा संस्थान ने प्रतियोगी विजेताओं को किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दस वारंटियों को किया गिरफ्तार
Next Article एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर संगोष्ठी एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर संगोष्ठी एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up