By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही है मनमानी, प्रबंधकों ने किया विरोध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही है मनमानी, प्रबंधकों ने किया विरोध
उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही है मनमानी, प्रबंधकों ने किया विरोध

Omkar Tripathi
Last updated: June 11, 2025 4:37 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने की, जिसमें पूर्वांचल क्षेत्र के अनेक महाविद्यालयों के प्रबंधक शामिल हुए।

बैठक में प्रबंधकों ने विश्वविद्यालय की कार्यशैली और बढ़ते आर्थिक भार को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आए दिन महाविद्यालयों पर मनमाने तरीके से विलंब शुल्क थोपे जा रहे हैं, जिससे कई शिक्षण संस्थान आर्थिक रूप से टूटने की कगार पर हैं।

मान्यता विस्तार पर मनमाना जुर्माना

प्रबंधकों ने बताया कि जिन महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय ने मान्यता विस्तार प्रदान किया, लेकिन उनकी स्थायी मान्यता की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, उन पर अब ₹30,000 प्रति वर्ष की दर से अर्थदंड लगाया जा रहा है। यह आर्थिक दंड न तो शासन द्वारा अनुमोदित है और न ही किसी विधिक आदेश के अंतर्गत आता है। इसे विश्वविद्यालय प्रशासन की एकतरफा और मनमानी कार्रवाई बताया गया।

महाविद्यालयों की चेतावनी: ताले लगाकर सौंप देंगे चाबी

बैठक में प्रबंधकों ने तीखी नाराज़गी जताते हुए कहा कि यदि यह दंडात्मक नीति वापस नहीं ली गई तो वे विवश होकर महाविद्यालयों को बंद कर देंगे और विश्वविद्यालय प्रशासन को महाविद्यालयों की चाबी सौंप देंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

समस्या समाधान को लेकर प्रयास की घोषणा

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. दिनेश तिवारी ने उपस्थित प्रबंधकों को आश्वस्त किया कि इस विषय में वे शीघ्र ही माननीय कुलपति से मिलकर वार्ता करेंगे और दंड समाप्त करवाने का प्रयास करेंगे। यदि विश्वविद्यालय स्तर पर समाधान नहीं होता है तो मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल से मिलकर इसे शासन स्तर पर उठाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रबंधक

बैठक में महासंघ के संरक्षक श्री अशोक दुबे, भूपेंद्र यादव, मनीष यादव, विनय सिंह, विनोद तिवारी, रत्नेश तिवारी, संजय सिंह, राघवेंद्र कुमार, अंजनी, राजकुमार मौर्य सहित दर्जनों महाविद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

बिहार CM नीतीश कुमार का ऐलान- 125 यूनिट बिजली फ़्री- 
आदर्श मानस सेवा संस्थान द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 
बहन के घर आए युवक की तालाब में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम,
कांग्रेसी नेता जेपी यादव की मां केवला देवी का निधन
जौनपुर घर से गायब युवक की शीशम के पेड़ से लटकती मिली लाश 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सड़क हादसे में, पिता पुत्र हुए घायल
Next Article जिलाधिकारी ने 30 जून तक प्रगति समीक्षा का दिया आश्वासन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up