भूपेश बघेल ने कहा -अडानी द्वारा जो पेड़ कटाई चल रही है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ रही है। दबाव पूरे सरकार और प्रशासनिक तंत्र में है। विपक्ष को दबाने के लिए ये रणनीति अपनाई गई है जिसके कारण से आज नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में ये घोषणा की कि हम इस कार्रवाई के विरोध में दिनभर सदन की कार्रवाई का बहिष्कार करते हैं… वे मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं, ताकि कोई भी अडानी के खिलाफ आवाज न उठा सके। हम न डरेंगे, न झुकेंगे। आज मेरे बेटे को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया है। पिछले साल मेरे जन्मदिन पर मेरे सलाहकार को निशाना बनाया गया था।

