By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पूर्व विधायक घनश्याम दुबे के आकस्मिक निधन से शोक की लहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > पूर्व विधायक घनश्याम दुबे के आकस्मिक निधन से शोक की लहर
महाराष्ट्रराज्य

पूर्व विधायक घनश्याम दुबे के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

Adminakhandrashtra
Last updated: January 1, 2025 4:16 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
पूर्व विधायक घनश्याम दुबे के आकस्मिक निधन से शोक की लहर
SHARE

आज शाम सुरियावा, भदोही में होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। उत्तर भारतीय समाज की शान और लौह पुरुष कहे जाने वाले पूर्व विधायक घनश्याम दुबे का 75 वर्ष की उम्र में आज सुबह 5:55 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक के लहर दौड़ गई। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की काफी करीबी रहे घनश्याम दुबे अपनी विशिष्ट जीवन शैली के लिए पहचाने जाते थे। मुंबई से लेकर गांव तक अनेक प्रकल्प देनेवाले घनश्याम दुबे के निधन से समाज ने एक युग पुरुष को खो दिया है। उत्तर भारतीय समाज के लिए हमेशा डटकर खड़े रहने वाले घनश्याम दुबे के निधन की खबर जो भी सुना, सन्न रह गया। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके छोटे पुत्र डॉ योगेश दुबे ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम को पैतृक गांव सुरियावां, भदोही में किया जाएगा। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज के लिए वे सुरक्षा दीवाल की तरह थे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उनका व्यक्तित्व अद्भुत था। वे समाज के सजग प्रहरी की तरह हमेशा सक्रिय रहे। बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने हमेशा समाज को नई ताकत और नई दिशा दी। समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा अभिभावक की तरह हम सबका मार्गदर्शन किया। पूर्व सांसद रमेश दुबे, सिंगरामऊ रियासत के कुंवर जय सिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा दुबे, भारतीय सद्विचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, डॉ हृदय नारायण मिश्रा, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, उत्तर भारतीय महासंघ के महासचिव रमेश मिश्रा, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, बृजेश तिवारी, देवेश तिवारी, अजय कुमार मिश्रा, विद्रोही महाराज, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, कवि सुरेश मिश्रा समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही राम राज्य संभव – संजय सिंह
जौनपुर: नहर में मिला लापता हुए किशोर का शव, परिवार में मचा कोहराम, जांच मे जुटी पुलिस
महापालिका प्रशासन के दोहरे रवैया को लेकर दुकानदार आक्रोशित
बरसात में जरूरतमंदों को मुफ्त छतरी वितरित करना पुनीत कार्य – प्रकाश सुर्वे
न्यायिक मजिस्ट्रेट के जनपद में प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों ने किया सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर और कल्याण में मनाई गई त्रिलोकीनाथ पांडे की पुण्यतिथि जौनपुर और कल्याण में मनाई गई त्रिलोकीनाथ पांडे की पुण्यतिथि
Next Article कोशिश संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न कोशिश संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up