By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पूर्व सांसद हरिवंश,विधायक पुत्र रमेश सिंह समेत 3 की गिरफ्तारी का वारंट जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > पूर्व सांसद हरिवंश,विधायक पुत्र रमेश सिंह समेत 3 की गिरफ्तारी का वारंट जारी
उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रराज्य

पूर्व सांसद हरिवंश,विधायक पुत्र रमेश सिंह समेत 3 की गिरफ्तारी का वारंट जारी

Adminakhandrashtra
Last updated: March 1, 2025 4:23 am
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

मामला 2100 वर्ग फिट जमीन खरीदने तथा वादी के मकान समेत 3400 वर्ग फिट का बैनामा दूसरे को करने का

न्यायालय में उपस्थित नहीं होना चाहते आरोपी, मुकदमे में नहीं हो पा रही अग्रिम कार्रवाई: कोर्ट
जौनपुर -अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए कोर्ट अनुज कुमार जौहर ने शुक्रवार को अपना दल के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह,उनके विधायक पुत्र रमेश सिंह व दुर्गेश सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अग्रिम आदेश के लिए 6 मार्च तिथि नियत की गई। कोर्ट ने अधिवक्ता विनय कुमार सिंह द्वारा दाखिल परिवाद में पूर्व में आरोपियों के खिलाफ गवाहों के बयान के आधार पर जालसाजी का प्रथम दृष्टया मामला पाते हुए उन्हें तलब किया लेकिन आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। 17 फरवरी 2025 को जमानती वारंट इस आशय का प्राप्त हुआ कि आरोपी घर पर नहीं मिले। घर वालों को न्यायालय, समय व तारीख जाने के लिए बताया गया। इसके पूर्व भेजे गए सम्मन या तो इस आशय की आख्या के साथ प्रस्तुत हुए कि आरोपी घर पर नहीं मिले या घर वालों ने सम्मन लेने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपित तामीला से बच रहे हैं तथा न्यायालय में उपस्थित होना नहीं चाहते।इस वजह से परिवाद की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलंदगंज मोहल्ले का है। हुसैनाबाद लाइनबाजार निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ने पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, उनके पुत्र विधायक रमेश सिंह व दुर्गेश सिंह निवासी शाहगंज व लक्ष्य गुप्ता निवासी मोहल्ला अहमद खां मंडी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था कि उसके पिता अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जारिए मुख्तारआम मोहिनी श्रीवास्तव से 14 अगस्त 2006 को मकान नंबर 89/ 1 ओलंदगंज में खरीदा था जो नगर पालिका में दर्ज है।आरोपी विपक्षीगण मकान के आसपास की करीब 2100 वर्गफिट जमीन खरीदा परंतु विपक्षीगण कूटरचित दस्तावेज तैयार करके छल से परिवादी के मकान का भी क्षेत्रफल मिलाकर अपनी संपत्ति से अधिक 3400 वर्ग फिट क्षेत्रफल को लक्ष्य गुप्ता को विक्रय कर दिया। आरोपियों की 2100 वर्ग फिट ही जमीन है, लेकिन साजिश करके बगल के वादी के मकान को भी शामिल कर 3400 वर्ग फिट जमीन का बैनामा कर दिया।29 मई 2021 को करीब सात बजे वादी व भाई दयाशंकर ओलंदगंज में कांप्लेक्स पर मौजूद थे। इसी दौरान हरिवंश व उनके लड़के रमेश व दुर्गेश 7-8 हथियारबंद लोगों के साथ जेसीबी मशीन लेकर आए और कांप्लेक्स के बगल में मौजूद उनका मकान गिरा दिया। मकान से करीब दस लाख का सामान ट्रैक्टर से उठा ले गए। इस मामले में थाना लाइन बाजार व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। आरोपी आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिवादी व गवाह रमाशंकर और राहुल ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया। गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने प्रथम दृष्टया जालसाजी का मामला पाया।

प्रधानमंत्री की गारंटी पर दिल्ली की जनता ने किया विश्वास – रवि व्यास
2027 में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार – अजीत प्रजापति
2024, सनातन धर्म के स्वर्णकाल के आरंभ का वर्ष – शंकराचार्य स्वामी नारायणांनद तीर्थ
भारत नगर में म्हाडा की जगह पर एसआरए, राहिवासियों ने की मुख्यमंत्री से अपील
*सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया एक आरोपी गिरफ्तार*
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article BMC के आदर्श शिक्षक जनार्दन यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान
Next Article अनायास का दोषारोपण…..!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up