– विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार को गांव की की एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय आरोपी इलियास उर्फ नन्हकू पड़ोस की ही नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी किया था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। सुबह आरोपी को हसरौली चौराहे के पास से विवेचक उपनिरीक्षक अटल विहारी मिश्र ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

