- अमित मिश्रा (अखंड राष्ट्र)
कांदिवली : कांदिवली स्थित पोइसर जिमखाना में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी और बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित हुए और आयोजन को यादगार बनाया।
जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को लेकर अपने दिल की गहराइयों से भाषण दिया, जिससे उपस्थित नागरिकों को प्रेरणा मिली। उन्होंने हमारे देश के समृद्ध इतिहास और स्वतंत्रता के लिए सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ, विधायक संजय उपाध्याय, जिमखाना के
अध्यक्ष मुकेश भंडारी, उपाध्यक्ष करुणाकर एस. शेट्टी और जयेश मोदी, चेतन शाह, मोहन परब, हसमुखभाई मकवाना, मयूर ओवरसियर और कई अन्य समिति सदस्यों सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

