By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: प्रतापगढ़ परिवार का स्नेह मिलन समारोह संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > प्रतापगढ़ परिवार का स्नेह मिलन समारोह संपन्न
महाराष्ट्र

प्रतापगढ़ परिवार का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

Akhand Rashtra
Last updated: August 13, 2023 12:46 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

मुम्बई। प्रतापगढ़ परिवार द्वारा गोरेगांव पश्चिम के फ़िल्म सिटी रोड पर स्थित जे पी डेक्स बिल्डिंग में स्नेह सम्मेलन एवं कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतापगढ़ से जुड़े और मुंबई या इसके आस पास के उपनगरों में रहने वाले हर क्षेत्र के विद्वानों ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया और नई पीढ़ी का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर सुप्रसिद्ध कवि साहित्यकार सुरेश मिश्र ने एक महिला के विरह वियोग की वेदना को कजरी के माध्यम से पेश कर खूब तालियां बटोरी। विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे गीतकार एवं गायक रवि त्रिपाठी ने पत्नी द्वारा पति को भेजी गई चिट्ठी को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। प्रवचनकार अजय पांडेय ने कजरी के माध्यम से प्रतापगढ़ के हर प्रसिद्ध स्थानों की विशेषता को उकेरा। समारोह के अध्यक्ष,सेवानिवृत्त कमिश्नर कमलाशंकर मिश्र ने प्रतापगढ़ की उर्वरा मिट्टी में जन्मी उन महान विभूतियों का परिचय दिया जिनके बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं थी। इस कार्यक्रम के आयोजक उद्योगपति दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रतापगढ़ के कोंहड़ौर बाजार में एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है। यहां पर शिक्षा का हब बनाने का प्रयास है। जिससे प्रतापगढ़ एवं आसपास के जिलों के बच्चों को तकनीकी एवं चिकित्सीय शिक्षा के लिए शहरों में न जाना पड़े। एक छत के नीचे सारी शिक्षा उपलब्ध हो।

कार्यक्रम के प्रायोजक डॉ अमर मिश्र ने कहा कि इसी तरह से सभी का सहयोग मिलता रहा तो इस परिवार का बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। वरिष्ठ वकील रमेश त्रिपाठी ने प्रतापगढ़ में बन रहे चिकित्सा महा विद्यालय का नामकरण सुप्रसिद्ध सन्त करपात्री महाराज के नाम पर कराने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। इस मौके पर श्रीकृष्ण त्रिपाठी,उद्योगपति अरुण मिश्र, विद्याधर मिश्र, सन्तोष पांडेय, लक्षमण द्विवेदी, एड्. राम प्रकाश पांडेय, डॉ हरीश तिवारी, कृपा शंकर पांडेय, राजेश मिश्रा, लल्लन पांडेय, राजेन्द्र त्रिपाठी, संतोष तिवारी, अनिल बारी, केके तिवारी, राकेश, ज्योतिषाचार्य रामप्रसाद मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्र, दिवाकर पांडेय, अतुल तिवारी, सुरेश तिवारी, मुकेश त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

उत्तर भारतीय विकास समिति ने किया सेवानिवृत शिक्षक बालचंद यादव का सम्मान
दुर्गाष्टमी को गुलाबी परिधान में नजर आई महिलाएं
सह प्रमुख कर्मचारी अधिकारी श्रीमती मृणाल उदय वैद्य हुई सेवा निवृत्त
संगीत साहित्य मंच की 105वीं काव्यगोष्ठी संपन्न
फाग गीतों और फूलों की बारिश के बीच उत्तर भारतीय संघ में खेली गई होली
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भायंदर में 1000 कांवड़ियों ने चंद्रमौलेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेकएड रवि व्यास ने किया यात्रा का शुभारंभ
Next Article पुरुषोत्तम परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 151 जोड़ों ने किया महारुद्राभिषेकदि ग्राम टुडे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up