सात दिनों से क्षेत्र हुआ भक्तिमय, जिले एंव क्षेत्र से लेकर प्रदेश तक के लोग हुए सम्मलित।
जौनपुर। जिले के बदलापुर विधानसभा के प्रथम एंव पूर्व विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे के बरौली स्थिति बाबा कुंज पर आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बीते 11 जुलाई शुक्रवार से आरम्भ हो कर 17 जुलाई गुरुवार तक कथा की अमृतवर्षा का कार्य चला, जिसमें प्रख्यात कथावाचक व्यास आचार्य पं. राघवेन्द्र शास्त्री के श्रीमुख से भक्तों को भगवत प्रेम, भक्ति, धर्म और जीवन की मर्यादाओं की भावविभोर कर देने वाली व्याख्या प्रस्तुत की गई। कथा व्यास द्वारा कथा की अमृतवर्षा करते हुए क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया गया।
कथा के मुख्य यजमान बदलापुर के प्रथम विधायक ओमप्रकाश ‘बाबा दुबे’ इनकी पत्नी रहीं, भाई प्रेम प्रकाश दुबे, एंव पुत्र पूर्व राज्य मंत्री अरुण दुबे सहित परिवार के लोगों द्वारा सभी आनेवाले लोगों का स्वागत सम्मान किया गया।
सात दिवसीय कथा के रसपान करने के लिए जिले तथा प्रदेश से राजनीति गण, अधिकारी गण, उद्यमी गण, अन्य श्रधालुओं की बड़ी संख्या में रोजना अपरम्पार भीड़ लगी रही। बताते चलें कि दिनांक 18 जुलाई दिन शुक्रवार को महाप्रसाद का भव्य आयोजन दिन 12 बजे से संचालित रहोगा। सभी श्रद्धालुओं से महाप्रसाद में पहुंचने की अपील की गई है।

