‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ कैंपेन के तहत डॉ. उमेश चंद्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद
जौनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में स्वच्छता और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। जौनपुर जिले के सुइथांकलां ब्लॉक में सरकार की ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ कैंपेन के तहत विशेष स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के ‘सेवा पखवाड़ा’ का हिस्सा था, जो सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देता है।
सुइथांकलां ब्लॉक के बसौली गांव में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने हिस्सा लिया। इसके बाद वे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ कैंपेन के तहत सीएससी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से यह कैंपेन स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण है। नारी स्वस्थ रहेगी, तभी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ होगी, जिससे 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा और हमारी पीढ़ियां स्वस्थ रहेंगी।”

