मुंबई। दिल्ली और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोक कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को श्रेय देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि यह विजय आम आदमी की भाजपा के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आपदा और समाप्तवादी पार्टी का झूठ और अहंकार उन्हें ले डूबा। लोगों को डबल इंजन की सरकार पर पूरा भरोसा और विश्वास है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर की जागरूक जनता ने जातिवादी राजनीति करने वालों को अच्छा संदेश दिया है। देश के विकास में जातिवादी ताकते बहुत बड़ा रोड़ा बनी हुई हैं।

