– नीतीश पाण्डेय (अखंड राष्ट्र)
प्रदेश उपाध्यक्ष भगवा रक्षा परिषद् बीजेपी उत्तर प्रदेश
नई दिल्ली | स्पेस क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है स्पेस तकनीक के मामले में भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल है। भारत ने ने 23 अगस्त 2023 को चांद के दक्षिणी हिस्से पर विक्रम लैंडर रोवर को उतारकर इतिहास रचने का काम किया था। इस उपलब्धि को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में घोषित किया गया और इसके बाद से हर साल राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है।
भारत अब चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश है।
बीजेपी नेता नीतीश पाण्डेय ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर तिरंगा लहराकर भारत का मान बढ़ाया।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन Axiom 4 में शामिल हुए शुभांशु शुक्ला इस मिशन के ग्रुप लीडर थे मिशन की अवधि लगभग 18 दिन रही।
बीजेपी नेता नीतीश पाण्डेय ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं पहले राकेश शर्मा (1984 में) है और यह पहला अवसर था जब कोई ISRO गगनयात्री सीधे ISS गया हो।
इस वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम ‘आर्यभट्ट से गगनयान’ रखी गई है, जो भारत के गौरवशाली अतीत और भविष्य के संकल्प दोनों का प्रतीक है।
अंत में बीजेपी नेता नीतीश पाण्डेय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अनेक अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। चंद्रयान द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला भारत पहला देश बना, यह हमारे वैज्ञानिक सामर्थ्य का ऐतिहासिक प्रमाण है।
आज भारत में स्पेस स्टार्टअप्स नई संभावनाओं को साकार कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नया क्षितिज खोल रहे हैं।

