By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: प्रबुद्ध जनता की मांग, दक्षिण मुंबई के किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ें गणपत कोठारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > प्रबुद्ध जनता की मांग, दक्षिण मुंबई के किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ें गणपत कोठारी
महाराष्ट्रराज्य

प्रबुद्ध जनता की मांग, दक्षिण मुंबई के किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ें गणपत कोठारी

Adminakhandrashtra
Last updated: October 18, 2024 9:18 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की हलचल बढ़ गई है। इस बीच समाजसेवी गणपत कोठारी के भी चुनाव लड़ने की कवायद शुरू हो गई है। जानकारों के मुताबिक गणपत कोठारी पर चुनाव लड़ने का सर्व-धर्मीय समाज के प्रमुखों एवं प्रबुद्ध वर्ग के मतदाताओं का दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे उनके दक्षिण मुंबई की किसी एक विधानसभा क्षेत्र से चुनावी समर में उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं। गुरूवार को भी गणपत कोठारी के कालबादेवी स्थित कार्यालय में तमाम सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा, जहां सभी ने एक सुर में लोकसभा की भांति त्याग के बजाय विधानसभा चुनाव में पूरे दम-खम के साथ उतरने का अनुरोध किया गया। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अगले कुछ दिनों में इस मुद्दे पर अपनी भूमिका स्पष्ट करने का भरोसा सर्व-धर्मीय समाज प्रमुखों को दिया है। गौरतलब हो कि आर्थिक राजधानी मुंबई की हृदय स्थली दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा सुपरहिट मराठी फिल्म ‘वलू’ के प्रोड्यूसर गणपत कोठारी ने विगत लोकसभा चुनाव के दौरान दक्षिण मुंबई सीट से सर्व-समावेशी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की जोरदार तैयारी की थी, जिससे लोगों में बेहद उत्साह था, और सभी जाति-धर्म के मतदाता उनके समर्थन में लामबंद हो गए थे। उनके नामांकन के एक दिन पूर्व महायुति में समझौते के तहत शिवसेना (शिंदे गुट) के कोटे में दी गई और भायखला की विधायक यामिनी यशवंत जाधव को उम्मीदवार बनाया गया। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणपत कोठारी को व्यक्तिगत फोन कर चुनाव न लड़ने का अनुरोध किया, जिनका सम्मान करते हुए उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद यामिनी जाधव लोकसभा चुनाव में पराजित हो गईं। इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया में गणपत कोठारी ने कहा कि आर्थिक राजधानी मुंबई का हृदय कहा जाने वाला दक्षिण मुंबई आजादी के इतने वर्षों बाद भी अपनी दुदर्शा पर आंसू बहा रहा है और उपेक्षा का दंश झेल रहा है। एशिया का मानचेस्टर कहा जाने वाला थोक कपड़ा बाजार आज पूरी तरह से बिखर चुका है। बहुत से व्यापारी अब यहां से पलायन करने का मन बना चुके हैं और कुछ कर भी चुके हैं। क्षेत्र की तंग गलियां, बढ़ता प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या ने यहां के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।
कोई भी राजनीतिक दल हो,किसी को यहां की समस्याओं के निराकरण करने की चिंता नहीं है। लोग इस विधानसभा चुनाव में बदलाव के साथ ही दक्षिण मुंबई के विकास के लिए प्रतिबद्ध उम्मीदवार को अपना समर्थन देने के लिए आतुर हैं, हालांकि तमाम राजनीतिक पार्टियों के सूत्रधारों ने उनसे चुनाव लड़ने के लिए संपर्क किया है, लेकिन फिलहाल उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया है। सभी समाज के लोगों का चुनाव मैदान में उतरने का दबाव है, जिसका निर्णय वे कुछ ही दिनों में सर्व-धर्मीय समाज के प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श के बाद लेंगे। बता दें कि गणपत कोठारी काफी सालों से इस क्षेत्र में रहते हुए अपने व्यापारिक गतिविधियों एवं समाजसेवा की भावना से यहां की समस्याओं का काफी हद तक दूर करने का भी प्रयास करते आ रहे हैं। लेकिन राजनीतिक एवं प्रशासनिक अड़चनें आड़े आ जाती हैं। इसलिए अब यहां की जनता ने भी गणपत कोठारी को इस विधानसभा चुनाव में विधायक बनाने का बीड़ा उठा लिया है।

हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सत्यनिष्ठा से निर्वहन का लिया संकल्प
हर वर्ष टॉप करने पर मम्मी-पापा इनाम में देते थे नया फाउंटेन पेन
शारीरिक एवं मानसिक के साथ आत्मबल बढ़ाने के लिये प्रशिक्षण आवश्यक: अजय पाण्डेय
जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ डीएलएलई महोत्सव “उड़ान”
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article समरस फाउंडेशन ने किया समाजसेवी मुरलीधर मिश्र का सम्मान
Next Article प्रदेश मीडिया प्रभारी सच्चिदानंद तिवारी की बेटी ने किया नाम रोशन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up