मामला दो सामुदायो का होने से कस्बे मे बना चर्चा का विषय
**ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला*(अखंड राष्ट्र)
सिंगाही– जनपद खीरी के नगर पंचायत सिंगाही के मोहल्ला बाजार निवासी मोहित शुक्ला का मोहल्ला भेडौरा निवासी अन्य समुदाय की लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था। वही मोहित शुक्ला अपनी प्रेमिका से मिलने भेडौरा आया था जिसकी जानकारी लड़की के परिजनो को पता चली तो वह लड़के को एक दुकान से बुलाकर अपने घर लाये उसे लाठी डंडों से इतना पीटा कि उसकी हालत खराब हो गई। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज कर लडके को मेडिकल के लिए भेजा है। मामला दो समुदायों का होने से कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताते चले कि मोहल्ला बाजार का रहने वाला मोहित शुक्ला दोपहर के समय मोहल्ला भेड़ौरा में अपनी प्रेमिका से मिलने गया । उस समय प्रेमिका के घर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। बताया जाता है कि शाम को जब लडकी के घर वाले जब लौट कर आए तो उनको इसकी भनक लग गई। फिर एक सदस्य जायसवाल मोबाईल शाप पहुंचा जहां पर मोहित शुक्ला नौकरी करता है
यहां से बुलाया और काम के बहाने भेड़ौरा स्थित अपने घर लेकर आया। जहां पर पूरे परिवार ने मिलकर रस्सियों से बांधकर लाठी डंडों से लडके की जमकर पिटाई की। शोर शराबा सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोग उसको घर से बाहर निकाल कर लाए वही परिजन उसको लेकर थाने पहुंचे जहां पर लड़के की हालत देखते हुए मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक्सरे के लिए ओयल रेफर किया गया है। एसओ अजीत कुमार ने बताया कि लड़की ओर से भी छेड़छाड़ और मारपीट करने की तहरीर मिली है। दो समुदायों के बीच हुए इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।

