- शिवम शुक्ला (अखंड राष्ट्र)
प्रतापगढ़ । विजिलेंस विभाग की प्रयागराज टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मत्स्य पालन विकास अभिकरण के अधिकारी
विकास कुमार दीपांकर को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शहर के विकास भवन स्थित उनके सरकारी कार्यालय से की गई।
घूस की डिमांड पर शिकायत, विजिलेंस ने बिछाया जाल
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारी फाइल पास करने के एवज में 14 हजार रुपये की घूस मांग रहे थे। इसकी शिकायत मिलते ही विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया। जैसे ही अधिकारी ने अपने दफ्तर में बैठकर घूस की रकम स्वीकार की, टीम ने धावा बोलकर उन्हें दबोच लिया।
विकास भवन में हड़कंप, टीम ले गई प्रयागराज
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही विकास भवन में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम अधिकारी को गिरफ्तार कर प्रयागराज ले गई, जहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को सराहा जा रहा है, वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की सतर्कता की चर्चा जोरों पर है।

