By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बक्शा तेजीबाजार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हुई मुठभेड़ में एक गोतस्कर को लगी गोली हुआ घायल दूसरा फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > बक्शा तेजीबाजार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हुई मुठभेड़ में एक गोतस्कर को लगी गोली हुआ घायल दूसरा फरार
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

बक्शा तेजीबाजार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हुई मुठभेड़ में एक गोतस्कर को लगी गोली हुआ घायल दूसरा फरार

Omkar Tripathi
Last updated: May 19, 2025 5:15 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
SHARE

– विवेक कुमार उपाध्याय 

* घायल आरोपी के पास से एक तमंचा खोखा व जिंदा कारतूस बरामद

* बक्शा थाना क्षेत्र के चुरावनपुर गांव के रास्ते बाइक से भाग रहें थे दोनों गोतस्कर

नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा तेजीबाजार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में रविवार देररात्री हुई पुलिस मुठभेड़ में एक गोतस्कर के पैर में गोली लगते ही घायल हो गिर पड़ा जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल आरोपी के पास से एक तमंचा खोखा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ बक्शा थाना क्षेत्र के चुरावनपुर गांव में नहर के समीप बाइक से भागने के दौरान हुई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सदर परमानंद कुशवाहा की अगुवाई में रात्रि में हाइवे पर पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही थी इसी दौरान इंस्पेक्टर दिव्य प्रकाश सिंह भी मयहमराहियों के साथ पहुँच गए। जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली की बाइक सवार दो गो तस्कर चुरावनपुर रोड से जाने वाले है। सूचना पर पुलिस टीम चुरावनपुर नहर के पास खड़ा हो सामने से आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार पुलिस टीम को देख दाहिने बाइक मोड़ भागने का प्रयास करने लगे। परन्तु बाइक फिसलने से दोनों सड़क पर गिरकर खेत की तरफ भागने लगें। अपने को घिरा देख एक गो तस्कर पुलिस टीम लो लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह एवं दिव्य प्रकाश सिंह द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में फायर करने वाले बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा खोखा व जिंदा कारतूस बरामद व हीरोहोण्डा बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम 21 वर्षीय राजू यादव पुत्र नन्हेंलाल निवासी मथुरापुर कोहवा थाना जलालपुर बताया तथा फरार आरोपी का नाम काजू यादव पुत्र तहसीलदार यादव निवासी तालाबेला थाना चौबेपुर वाराणसी बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल राजू के खिलाफ चन्दवक व जलालपुर थाने में पहले से कुल तीन मुकदमे दर्ज है। घायल को रात्रि में ही सीएचसी अस्पताल नौपेड़वा ले जाया गया।

आरपीएफ ने संदिग्ध वस्तुओं की ली तलाशी
अनिल गलगली ने किया नागौरी डेअरी का उद्घाटन
नौपेडवा बाजार में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक पार – घटना CCTV में कैद
साईंशरण धाम मंदिर की मनाई गई चौथी वर्षगांठ
प्रतिदिन प्रति व्यक्ति रू 5 की दर से टिकट लागू 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 17 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार 2025: योगदान और समर्पण का सम्मान
Next Article मुठभेड़ में मारे गए संतोष राजभर की चौंकाने वाली कहानी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up