. थाना कोड नो लिखवाने से पिकअप अपराध में होगी कमी।
नौपेड़वा ( जौनपुर ) पुलिस अधीक्षक के निर्देश पे रविवार को बक्सा थाना पर अभियान के दूसरे दिन तक कुल 150 पिकअप चालकों को बुला कर कोड नं एलॉट किया गया।थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने सभी पिकअप चालकों को सख्त हिदायत दिया देते हुए कहा कि वाहनों पर पुलिस द्वारा लिखवाए गए कोड पे छेद चाड करने पर मुकदमा दर्ज करके कड़ी करवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मात्रा बक्सा थाना में 450 सौ छोटे बड़े पिकअप चिन्हित किए गए है।अभियान के दूसरे दिन कुल करीब 150 पिकअप वाहनों को थाने लाकरके नं एलॉट कर दिया गया ।दिन भर पूरा थाना पिकअप से कचकच भरा रहा । थानाध्यक्ष ने कहा कि इससे वाहनों से हो रही परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।सभी पिकअप पर हर थाने के हिसाब से नं एलॉट किया जाएगा ताकि होने वाले अपराध आसानी से रोक जा सके वहीं बक्शा थाना के आगे बी के के आगे नो एलॉट किया गया । इससे पश तस्करों में भय की भावना व्याप्त होगी और अपराध में निश्चित तरीके से कमी आएगी ।

