महराजगंज (जौनपुर) 2 मई
क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को चेक किया गया।जिसमे तीन स्कूल ऐसे मिले जिनके पास मान्यता नहीं थी। वहीं एक विद्यालय ऐसा मिला जहां की मान्यता कहीं और थी विद्यालय संचालित कहीं और हो रही थी। ऐसे में। बीईओ ने विद्यालय को बंद करा दिया।खंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई से अन्य विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा रहा।खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल ने बताया कि अंशुमान कॉन्वेंट स्कूल रामनगर उपधान, बाल उपवन स्कूल सराय परशुराम, चाइल्ड एकेडमी महराजगंज में बिना मान्यता के चल रही थी। कई बार नोटिस भेजा गया था।जिसके बावजूद विद्यालय संचालित हो रहा था जिसका निरीक्षण कर विद्यालय को बंद करा दिया।और बच्चों को निकटतम परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकन कराने की बात कही।साथ ही गीता राम मनोरथ जूनियन हाईस्कूल की मान्यता मीरापुर शिरोमणि की थी जबकि विद्यालय रामकोला में संचालित हो रहा था ऐसे में प्रबंधक को अतिशीघ्र समस्त मान्यता के कागजात को लेकर मुख्यालय पर जाने की बात कही।
बीईओ ने चेतावनी दी कि यदि
अमान्य विद्यालय संचालित किया गया तो संचालकों पर एफआईआर व कार्यवाही की जाएगी।
बगैर मान्यता चल रहे चार स्कूल को कराया बंद।
Leave a Comment

