By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बचपन का सपना साकार: मोदी-योगी सरकार की मदद से सुल्तानपुर की सड़कें होंगी चौड़ी, विधायक विनोद सिंह के प्रयास ला रहे रंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बचपन का सपना साकार: मोदी-योगी सरकार की मदद से सुल्तानपुर की सड़कें होंगी चौड़ी, विधायक विनोद सिंह के प्रयास ला रहे रंग
उत्तर प्रदेशराज्य

बचपन का सपना साकार: मोदी-योगी सरकार की मदद से सुल्तानपुर की सड़कें होंगी चौड़ी, विधायक विनोद सिंह के प्रयास ला रहे रंग

Omkar Tripathi
Last updated: July 14, 2025 6:40 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज हुई है, और इसी का असर अब सुल्तानपुर की सड़कों पर भी दिख रहा है। नगर के गोलाघाट से रतनपुर चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इस ऐतिहासिक कार्य का श्रेय जिले के विधायक और पूर्व मंत्री विनोद सिंह को जाता है, जिन्होंने बचपन से इस सपने को दिल में संजो रखा था कि सुल्तानपुर की सड़कों को चौड़ा और आधुनिक बनाया जाए।

विधायक विनोद सिंह ने बताया कि विधायक बनते ही उन्होंने लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीडब्ल्यूडी मंत्री से मुलाकात की, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पास हुआ। उनका कहना है कि उनका सपना है कि सुल्तानपुर की सभी सड़कों को 4-लेन और 6-लेन में तब्दील किया जाए, जिससे शहर की सुंदरता और सुरक्षा दोनों बढ़े।

पूर्व मंत्री ने कहा कि बसपा शासनकाल में भी उन्होंने इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रयास किए, लेकिन उस समय यह सपना अधूरा रह गया। पर आज मोदी-योगी सरकार में काम कराना आसान हो गया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में दिल्ली और लखनऊ से आने वाली फाइलें तेजी से पास हो रही हैं, जिससे सुल्तानपुर में विकास के नए द्वार खुल रहे हैं।

विनोद सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ एक सड़क तक सीमित नहीं है। वह रतनपुर से टाटिया नगर बरोसा तक भी सड़क चौड़ीकरण के लिए लगातार प्रयासरत हैं और जनपद की अन्य जर्जर सड़कों को भी शासन से स्वीकृत कराकर मरम्मत और चौड़ीकरण कराएंगे।

उन्होंने कहा कि अब गोलाघाट-रतनपुर चौराहे पर अक्सर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाकर सड़क को रोशन किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि जिले की हर सड़क न सिर्फ सुंदर हो, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी हो।

विधायक विनोद सिंह ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुल्तानपुर जिले की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और उनका वर्षों पुराना सपना – सुल्तानपुर की चौड़ी, सुरक्षित और चमकदार सड़कें – अब पूरी तरह साकार हो रहा है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी समेत कप्तान ने सुनीं फरियाद
कुर्ला में प्रोजेक्ट अमृत द्वारा जलाशयों की शुद्धि
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट बनाना मेरा सपना – एस.के.सिंह
संगीत साहित्य मंच की 117वीं काव्यगोष्ठी संपन्न
संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे फाटक के मिला आज्ञात अधेड का शव
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article साहस और संकल्प की दौड़ : सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में मानसून मैराथन 2025 सफलतापूर्वक संपन्न  साहस और संकल्प की दौड़ : सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में मानसून मैराथन 2025 सफलतापूर्वक संपन्न 
Next Article प्राथमिक विद्यालयों के संबद्धीकरण के विरोध में SFI का प्रदर्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up