By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बच्चों ने पहना सन्यासी का वेश, सामाजिक जागरण का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बच्चों ने पहना सन्यासी का वेश, सामाजिक जागरण का संदेश
उत्तर प्रदेशराज्य

बच्चों ने पहना सन्यासी का वेश, सामाजिक जागरण का संदेश

Omkar Tripathi
Last updated: May 30, 2025 5:41 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
बच्चों ने पहना सन्यासी का वेश, सामाजिक जागरण का संदेश
SHARE

जौनपुर। यज्ञोपवीत या उपनयन संस्कार हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जो व्यक्ति को ज्ञान, शुचिता और आत्मबल प्रदान करता है। यह व्यक्ति को धार्मिक कार्य करने का अधिकार देता है और बुरे संस्कारों को दूर करके अच्छे संस्कारों को स्थापित करने में मदद करता है। पहले कम उम्र में जब शादियां हुआ करती थी तो बच्चों का यज्ञोपवीत और विवाह क्रमशः एकसाथ हो जाया करता था। परंतु अब जब अधिक उम्र में शादियां हो रही हैं, ऐसे में यज्ञोपवीत संस्कार औपचारिक मात्र होकर रह गया है।

यज्ञोपवीत संस्कार के महत्व और उसका बच्चों पर पड़ने वाले आध्यात्मिक प्रभाव को देखते हुए उमा बैजंती पब्लिक स्कूल के संचालक तथा पत्रकार सुनील चतुर्वेदी ने आज विद्यालय परिसर में अपने घर के चार बच्चों का एक साथ यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे धार्मिक रीति-रिवाज से उनका यज्ञोपवीत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ल, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर संजय दुबे, कमला प्रसाद तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य राजनाथ उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, डॉ श्रीपाल पांडे, दैनिक जागरण के ब्यूरो के आनंद स्वरूप चतुर्वेदी, इंटेलिजेंस ब्यूरो जौनपुर गौरव सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, डॉ ओमप्रकाश दुबे, खादी ग्रामोद्योग के विनोद पांडे, प्रभाकर उपाध्याय, भाजपा नेता अखिल मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह,अनिल पांडेय, शिक्षक नेता उमेश मिश्रा, पत्रकार महेंद्र दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य छोटेलाल दुबे आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम के आयोजक पंडित कमलापति चतुर्वेदी, पंडित दिवाकर चतुर्वेदी पंडित प्रभाकर चतुर्वेदी पंडित राधेश्याम चतुर्वेदी तथा उनके संपूर्ण परिवार ने आगंतुकों का स्वागत किया। सनातन पद्धति से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। शाम को भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

बिना स्वजन के पुलिस ने कर दिया शव का अंतिम संस्कार, यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस
पिता ने बेटी की पीठ पर मारी तीन गोली: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या
कांदिवली में धूमधाम से मनाया गया आदित्य ठाकरे का जन्मदिन
प्रोफेसर दयानंद तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में सारस्वत सम्मान
आधुनिक सुविधाओं से लैस शारदा अस्पताल का उद्घाटन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूजीसी ने श्री एलआर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज को दी स्वायत्तता यूजीसी ने श्री एलआर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज को दी स्वायत्तता
Next Article सीमा नयन रचित नयनामृत एवं जज़्बात का हुआ विमोचन  सीमा नयन रचित नयनामृत एवं जज़्बात का हुआ विमोचन 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up