By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बड़ा ही हैरत-अंगेज है….!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बड़ा ही हैरत-अंगेज है….!
उत्तर प्रदेशसाहित्य

बड़ा ही हैरत-अंगेज है….!

Adminakhandrashtra
Last updated: October 5, 2025 6:19 am
Adminakhandrashtra
6 months ago
Share
बड़ा ही हैरत-अंगेज है….!
SHARE

किसी आविष्कारक ने….!
दिमाग लगाकर…जूता बनाया होगा
पहले खुद प्रयोग किया होगा फिर..!
दूसरों को पहनना सिखाया होगा…
इसी बहाने लोगों के पाँवों को….
धूल,गरदा,कीचड़…और…
काँटों की चुभन से बचाया होगा….
मित्रों….उसके इस अविष्कार की….
महत्ता तो देखो….!
बचपन में…ये जूते खूब घिसते रहे..
राह के हर ईट-कंकड़….!
इस जूते से…ठुकते-पिटते रहे…
टूटती जूते की सिलाई रही…पर…
संग में यह एक सच्चाई रही…कि…
हर किसी की….गाहे-बगाहे….
इस जूते से….अक्सर ही…
होती….बलभर पिटाई रही….
गार्जियन का…शायद यह प्रसाद था,
पर मानता हूँ मैं….कि उन दिनों…!
हर शरारत की…यही एक दवाई रही
यह जूता….कभी किसी गरीब की…
मजबूरी और जज्बात होता……
वहीं किसी रायजादे की…
बकैती का….अंदाज़ होता…
यह जूता….धीरे-धीरे….!
लोगों की शान हो गया….
महफिलों में बड़े-बड़े लोगों की…
इज्जत का सामान हो गया….
यही जूता….समय के प्रवाह में…
चुराया भी जाने लगा….
सुरक्षित रखने को…विवाह-बारात में
सिरहाने भी लगाया जाने लगा….
हर समस्या का हल कराने में
बदनाम भी…अक्सर ये जूता हुआ…
कभी मुंशी जी की इज्जत भी….!
जूते से ही…निहारती रही…
गाँव-देश में हनक जूते की…मित्रों..
सदा ही डसती….फुफकारती रही….
बदलते दौर में तो प्यारे….
जूते का कैरियर….!
और ही ब्राइट हो गया….
पहले से…वजन भी उसका ….
लाइट से वेरी लाइट हो गया…और…
मॉड उसका….फ्लाइट हो गया है…
माहौल भी उसका…..
बड़ा ही टाइट हो गया है….
क़ायदे से गौर करें तो प्यारे….!
शासन-प्रशासन और राजनीति सबमें
इसकी अब भरपूर दखलंदाजी है….
बिना इसकी चर्चा के…..!
कोई मीटिंग….कोई सम्मेलन…
पूरा हो जाना…शायद दगाबाजी है..
मित्रों इसी जूते के उपयोग से….!
सफल…हर किसी की रंगबाजी है…
भले ही कोई यह कहता रहे…कि…
यह तो….टुच्ची चालबाजी है….
और तो और जूता तो अब हवाओं में
अक्सर खाता कलाबाजी है….
इसके उपयोग के बाद ही..…!
किसी को समझ में आता है….कि…
उसने करी कोई दगाबाजी है….
देखकर यह दुनियावी नज़ारा…
आपसे….सच बताऊँ प्यारे….
भले ही….दुनिया में नहीं है…!
अब जूते का आविष्कारक…पर…
उसकी आत्मा को…..!
निश्चित ही मिलती होगी,
इस बात की संतुष्टि….कि….
अविष्कार….जूते का उसका….!
बड़ा ही हैरत-अंगेज है….
हर कालखंड में…उसके जूते का…!
बना हुआ क्रेज है….
सदाबहार है….उसका जूता…
कभी नहीं आता…..!
उसका बुरा फेज़ है….
इस जूते की दुनिया में….!.
सारी दुनिया इंगेज है….
सचमुच….आविष्कार उसका….
जूते का….!
बड़ा ही हैरत-अंगेज है…

रचनाकार….
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक रमेश सिंह ने किया चार मार्गों का शिलान्यास
दौलतिया छठ पूजा घाट पर दर्जनों पुलिस बल की रहेगी तैनाती – प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय
आस्था केन्द्र बना स्वयंभू सारनाथ महादेव मंदिर
काशी-रामनगरी समेत यूपी के कई स्टेशनों से गुजरेंगी अमृत भारत ट्रेनें,पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ*
PDA का एजेंडा चलाकर पार्टी की छवि धूमिल करने में लगे भाजपा नेता !
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कन्या पूजन में राजनैतिक द्वंद्व। ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कन्या पूजन में राजनैतिक द्वंद्व।
Next Article तेतुलमारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, दुकान मालिक की मौत, एक घायल — जनता साइकिल व गैस दुकान जलकर राख तेतुलमारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, दुकान मालिक की मौत, एक घायल — जनता साइकिल व गैस दुकान जलकर राख
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up