शिक्षा जगत के अच्छे शिल्पकार की श्रेणी में देखे जाते हैं राजेश सिंह, स्वयं दो जाने माने शिक्षण संस्थाओं का करा रहे हैं सफल संचालन।
जौनपुर। जिले के बदलापुर नगर में स्थित ईश्वरी नारायण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक अहम निर्णय लेते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से बीते दिनों राजेश कुमार सिंह को एक बार पुनः विद्यालय का प्रबंधक नियुक्त किया।
बताते चलें कि राजेश कुमार सिंह की गिनती एक कुशल विद्यालय प्रशासक और शिक्षा व्यवस्था के अनुभवी शिल्पकारों में होती है। उनके नेतृत्व में पूर्व में भी विद्यालय ने उल्लेखनीय प्रगति की थी। अब एक बार फिर इनके आने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में आशा की नई किरण जगी है।
बताया जाता है कि श्री सिंह शिक्षा जगत के कुशल एंव अच्छे शिल्पकार हैं जिनके द्वारा वर्तमान में बदलापुर नगर के बरौली क्षेत्र में प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज और पब्लिक स्कूल का सफल संचालन कराया जा रहा है। इनके कार्यशैली और शिक्षा जगत में समर्पण को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि विद्यालय को फिर से और नई दिशा और ऊँचाई प्राप्त होगी।
जहां इस उपलब्धि की खबर फैलते ही शिक्षा क्षेत्र और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। तो श्री सिंह को बधाई देने वालों सिलसिला सुरू हो गया है।

