आज बदलापुर विधानसभा के ग्राम शाहपुर पीली नदी के किनारे एक पेड़ मां के नाम अभियान में नगर विकास मंत्री व ऊर्जा मंत्री, जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री मा. एके शर्मा जी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
मा० मंत्री जी को स्मृति चिह्न और अंग्रवस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह, ईओ आस्था पाठक, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, शनि शुक्ला व क्षेत्रीय जन आदि मौजूद रहे।

