भायंदर। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने आज मीरा भायंदर शहर में रहने वाले अनेक लोगों के घर पर स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन किए। उन्होंने बप्पा से शहर की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ मोर्चा के जिला महामंत्री कमलेश दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। सबसे पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्म अभिनेता करन पांडे के आवास पर स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने क्रमशः पत्रकार राजेश उपाध्याय, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, एडवोकेट तरुण शर्मा,मोर्चा के प्रदेश सचिव गीता सिंह, शुभांगी जाधव,समाज सेवक उमेश पांडेय,विष्णुजीत पाण्डेय समेत अनेक गणमान्य लोगों के घर पर स्थापित बप्पा के दर्शन किए।

