धनबाद: बस्ताकोला क्षेत्र में गुरुवार को लगभग 40 विभागीय सुरक्षा गार्डों द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को यह सशक्त संदेश देना था कि कोयला चोरी, अवैध खनन तथा खदानों में अनाधिकृत प्रवेश किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फ्लैग मार्च की शुरुआत बस्ताकोला क्लब से हुई और यह पासवान बस्ती, BOCP आउटसोर्सिंग कैंप, BOCP कोल डंप, बेरा, सहाना पहाड़ी, घनुडीह चेक पोस्ट होते हुए अंततः चाँदमारी सेक्शन में सम्पन्न हुआ।
मार्च के दौरान स्थानीय लोगों के बीच यह संदेश गया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त है और अवैध गतिविधियों पर विभाग की कड़ी नजर है।
इस अवसर पर जीएम (सिक्योरिटी) हफीजुल कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने सुरक्षा गार्डों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी गार्ड और अधिक उत्साह व जिम्मेदारी के साथ कोयला चोरी तथा अवैध खनन पर अंकुश लगाने का कार्य करें।
कार्यक्रम में एजीएम टी. पासवान, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह, बस्ताकोला प्रबंधक अभिषेक शर्मा एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बस्ताकोलाक क्षेत्र में सुरक्षा गार्डों का फ्लैग मार्च, कोयलाचोरी व अवैधखनन पर सख्ती का संदेश
(अखंड राष्ट्र)
ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड
कृष्णा कुमार नोनिया
Leave a Comment

