* प्राइवेट बस चालक की लापरवाही से डिवाइडर पर चढ़ पलटी थी यात्रियों से भरी बस
* तीन महिलाओं सहित पांच की हुई थी मौत
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने शनिवार सुबह बस दुर्घटना में मृत संध्या शर्मा के पति की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर भीषण दुर्घटना की चर्चा दूसरे दिन भी तेज रही।
वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर शंभूगंज चकपटैला गांव स्थित अंडर पास पर शुक्रवार की सुबह रामनगर घनश्यामपुर से लेदुका होकर जौनपुर बदलापुर पड़ाव जा रही प्राइवेट कुमार बस सर्विस बस का चालक तेजगति होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया था। बस डिवाइडर पार कर दाहिने पटरी पर पहुँच पलट गई। भीषण दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित परिचालक सहित कुल पांच लोगों की मौत से हाहाकार मच गया था। इतना ही नही दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल भी हो गए थें। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चालक अभी भी फरार है जिसकी जल्द ही गिरप्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि बक्शा गांव की मृत संध्या शर्मा का पति गाजियाबाद रहता है। पोस्टमार्टम पश्चात शव घर लाया गया पति विजय कुमार शर्मा के रात्रि में घर आने पर परिजन शव को अंतिम संस्कार हेतु रामघाट ले गए। सुबह थाने पहुचे मृतका के पति विजय की तहरीर पर कुमार बस सर्विस के चालक जिसका नाम पता अज्ञात है के विरुद्ध तेजगति व लापरवाही पूर्वक बस चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। बस चालक की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

